बरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2023 8:31 PM
बरेली में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. कार की टक्कर से चाचा और भतीजे की मौत हो गई. वही, दूसरे सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गए.
Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गई. कार की टक्कर से चाचा और भतीजे की मौत हो गई. इससे परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही बरेली- पीलीभीत रोड पर एक तेज गति से दौड़ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गया. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.
बरेली देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र के खमरिया सानी गांव निवासी नन्हें शाह (50 वर्ष) अपने भतीजे शाहिबे आलम (16 वर्ष) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रामपुर रोड पर सिंधौली चौराहे पर पीछे से आर रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप घायल हो गए. उनको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. मगर, दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.
इसके अलावा शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी कपिल देव मिश्रा (29 वर्ष) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से पीलीभीत जा रहें थे. इसी दौरान एक कार ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र के राजघाट पुल पर बाइक में टक्कर मार दी. इससे कपिल देव मिश्रा की मौत हो गई. इसके साथ ही पत्नी, और बच्चा घायल हो गया. उनको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. मगर, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. पुलिस आरोपी वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










