कार्तिक आर्यन से ब्रेकअप के बाद अमृता सिंह ने बेटी सारा अली खान को कुछ इस तरह संभाला था...जानिये

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Mar 2023 2:55 PM

विज्ञापन

सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म गैसलाइट के प्रमोशन में बिजी हैं, फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह हैं. यह 31 मार्च को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने वाली है. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, सारा से खुलासा किया कि उनका मां ने उन्हें ब्रेकअप के गम से निकालने में कैसे मदद की थी.

विज्ञापन

ब्रेकअप बहुत कठिन हैं, जीवन में… हर किसी का एक न एक बार दिल जरूर टूटता है. इस वक्त में हमें अपनों की जरूरत होती है. ऐसे ही कार्तिक आर्यन के साथ ब्रेकअप के दौरान सारा अली खान को भी उनकी मां का सहारा मिला था. उन्होंने इस दुख से अपनी बेटी को बाहर निकाला था. जी हां ये हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि सारा अली खान ने खुद एक इंटरव्यू में ब्रेकअप के दौरान अपनी मां अमृता से मिली सलाह के बारे में बात की. उनसे यह भी पूछा गया कि उनकी 2020 में आई फिल्म लव आज कल की असफलता पर उनके पिता सैफ अली खान का क्या कहना है.

ब्रेकअप को लेकर बोली सारा अली खान

ETimes के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, जब पूछा गया कि ब्रेकअप के बाद मां अमृता सिंह ने उनसे कौन से दो शब्द कहे थे, जिससे उनको मदद मिली थी. इसपर सारा ने कहा, “इट्स ओके.” सारा कथित तौर पर अपने लव आज कल के सह-कलाकार कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. हालांकि, फिल्म निर्माता करण जौहर ने पिछले साल एक इंटरव्यू में उनके कथित ब्रेकअप के बारे में बात की थी. सारा के क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट करने की भी खबरें थीं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने अफवाह भरे रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.

लव आज कल को लेकर क्या था सैफ अली खान का रिएक्शन

यह पूछे जाने पर कि उनकी फिल्म लव आज कल के अच्छा नहीं करने पर सैफ की क्या प्रतिक्रिया थी, सारा ने कहा, “वह खुश नहीं थे. उन्हें मेरी एक्टिंग पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं था.” इम्तियाज अली की पहली लव आज कल (2009) में मुख्य भूमिका में सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण थीं. फिल्म में ऋषि कपूर, गिसेली मोंटेइरो और अन्य भी थे. सालों बाद, इम्तियाज अली ने सारा के साथ लव आज कल (2020) का निर्देशन किया, जिसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में थे.

Also Read: Bholaa Starcast Fees: भोला फिल्म के लिए अजय देवगन ने चार्ज की मोटी रकम, तब्बू को भी करोड़ों में मिली फीस
सारा अली खान का वर्कफ्रंट

हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू में, सारा ने स्वीकार किया था कि वह अपनी फिल्म लव आज कल में अच्छी नहीं थीं. द रणवीर शो में आने के दौरान सारा ने कहा था, “लव आज कल में मेरा प्रदर्शन वास्तव में भयानक था. बता दें कि सारा जल्द ही पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित गैसलाइट में नजर आएंगी. सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गैसलाइट का प्रोमो शेयर किया था और उसके कैप्शन में लिखा था, “कल्पना कीजिए कि क्या आप लिफ्ट में फंस गए हैं? अचानक कोई जनरेटर नहीं चलता है, खैर यह कंपनी बेहतर नहीं हो सकती… गैसलाइट की स्ट्रीमिंग 31 मार्च को @disneyplushotstar पर हो रही है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola