Thank You For Coming OTT: शहनाज गिल की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Dec 2023 7:50 AM
Thank You For Coming OTT: सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ महीनों बाद, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल स्टारर थैंक्यू फॉर कमिंग ओटीटी पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है आइए आपको बताते है कि इसे कब और कहां देखा जा सकता है.

भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल स्टारर थैंक्यू फॉर कमिंग कुछ महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि क्रिटिक्स ने इसे 2 स्टार ही दिए थे.

इस फिल्म में शहनाज गिल के लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ हुई थी. हर कोई पंजाबी एक्ट्रेस को देखकर काफी खुश था. अगर अबतक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे आप फैमिली के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

थैंक्यू फ़ॉर कमिंग एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे करण बूलानी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म रिया कपूर के पति करण बुलानी के निर्देशन की पहली फिल्म थी.

अब ये मूवी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध है. दरअसल नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें कहा, गेटकीपिंग खत्म हो गई है, अब समय आ गया है कि इन गर्लबॉस को हमारी स्क्रीन पर कब्ज़ा करने दिया जाए…#ThankYouForComing अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है!

फैंस ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट दिखाया. एक यूजर ने लिखा, “स्ट्रीमिंग के लिए बहुत थैंक्यू” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “शहनाज गिल इस मूवी में काम की थी. उनके लिए जरूर देखूंगा.”

राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन करण बुलानी ने किया है. कॉमेडी फिल्म में भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शेहनाज गिल और शिबानी बेदी हैं.

इसके अलावा फिल्म में करण कुंद्रा, सुशांत दिवगिकर और अनिल कपूर ने भी स्टार कैमियो किया था. रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह फिल्म 30 साल की एक महिला और उसकी दोस्ती पर बेस्ड है.

भूमि पेडनेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










