Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी, नोट कर लें तारीख

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. मूवी में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. रोबोट का किरदार कृति सेनन निभा रही है. फिल्म के रिलीज के बीच मूवी को लेकर नयी जानकारी आई है.

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ आज रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों से अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं. मूवी में शाहिद कपूर, कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी भी है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ में शाहिद एक वैज्ञानिक का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसे अपने बनाए गए रोबोट से प्यार हो जाता है. रोबोट का किरदार कृति सेनन निभा रही है.

शाहिद और कृति की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की ओर से कुछ कहा गया है.

ट्रेंड एनालिस्ट की मानें तो कि फिल्म अपने शुरुआती दिन में करीब 6-7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म का वर्ड-ऑफ-माउथ भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहले सप्ताहांत में आंकड़ों को बढ़ने में मदद कर सकता है.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस साल की छठी हिंदी थिएटर रिलीज होगी. इससे पहले फाइटर, मेरी क्रिसमस, मैं अटल हूं और तौबा तेरा जलवा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का रनटाइम 143.15 मिनट या 2 घंटे, 23 मिनट और 15 सेकंड है. इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का रिलीज होने से पहले गुरुवार को मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित रखा गया. इसमें शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत, ईशान खट्टर, उनकी मां नीलीमा अजीम के साथ कई सेलेब्स शामिल हुए.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सामने कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में चांस है कि मूवी दर्शकों को काफी पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.

लेहरन की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने 23-24 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिया है. वहीं कृति सेनन ने अपनी भूमिका के लिए लगभग 4-5 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पूरी फिल्म HD में कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, और HD में अन्य पायरेटेड वर्जन पर लीक कर दी गई है. दर्शक इसे फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं.
Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Leak: शाहिद की फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर देख रहे लोग, इन साइटों पर हुई लीक Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: रोबोट बनी कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद,फैंस को कैसी लगी फिल्म?प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










