टेलीकॉम कंपनियां फिर बढ़ानेवाली हैं आपके मोबाइल का बिल! जियो यूजर्स को मिल सकती है राहत

Updated:
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियां फिर बढ़ानेवाली हैं आपके मोबाइल का बिल! जियो यूजर्स को मिल सकती है राहत

Reliance Jio, Bharti Airtel, Vi Telecom Tariff Hike News – भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां- एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने फिर से मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की मांग की है, कितनी बढ़त होगी ये अभी तक साफ नहीं है. इसी बीच जियो की तरफ से बयान आया है कि वह टैरिफ रेट बढ़ाने के पक्ष में नहीं है.

विज्ञापन

Reliance Jio, Bharti Airtel, Vi Telecom Tariff Hike : भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां- एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने फिर से मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की मांग की है, कितनी बढ़त होगी ये अभी तक साफ नहीं है. इसी बीच जियो की तरफ से बयान आया है कि वह टैरिफ रेट बढ़ाने के पक्ष में नहीं है.

बढ़ती महंगाई से तंग लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है. देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर मोबाइल टैरिफ के दामों में इजाफा करने की तैयारी में हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) चाहती हैं कि एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में बढ़ोतरी हो. लेकिन देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम जायंट रिलायंस जियो इस सुझाव के पक्ष में नहीं है.

जियो का कहना है कि उसे टैरिफ में बढ़ोतरी मंजूर नहीं है. जियो का मानना है कि देश में अभी बहुत से लोग 2जी तक ही सीमित है. ऐसे में अगर मोबाइल टैरिफ में और बढ़ोतरी की गई, तो इन ग्राहकों को 5जी की ओर खींचना और मुश्किल होगा. आपको बता दें कि देश भर में अब भी लगभग 25 करोड़ लोग 2जी सिम का इस्तेमाल करते हैं.

भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, हम इंडस्ट्री के लिए ग्रेटर फाइनेंशियल हेल्थ चाहते हैं क्योंकि इसमें बहुत पूंजी खर्च हो रही है, इसलिए एआरपीयू में बढ़ोतरी जरूरी है. उनके मुताबिक एआरपीयू 200 रुपये से बढ़ कर 300 रुपये तक होना चाहिए. बता दें कि एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास 24 करोड़ से भी अधिक उपभोक्ता हैं.

Also Read: Jio के इस प्लान के साथ सालभर रीचार्ज से छुटकारा; 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर क्या है?

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर किसी भी टेलीकॉम कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ को आंकने का एक जरिया होता है. इसके जरिये हम यह जान सकते हैं कि कंपनी मुनाफे में है या घाटे में चल रही है. अगर हम देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के एआरपीयू की बात करें, तो सबसे अच्छी स्थिति में भारती एयरटेल है. एयरटेल का एआरपीयू इस तिमाही में 203 रुपये रिकाॅर्ड किया गया. वहीं, जियो का एआरपीयू इस तिमाही में 181.7 रुपये पर जाकर रुका. बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे खराब हालत वीआई (वोडाफोन आइडिया) की बतायी जा रही है, जिसने इस तिमाही में मात्र 142 रुपये का एआरपीयू दर्ज किया.

2जी यूजर्स को डिजिटली सशक्त बनाना चाहता है जियो

रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट मैथ्यू ऊमन का कहना है कि जियो अपने प्लान में टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगा. कंपनी का पूरा फोकस उन ग्राहकों पर है, जो 2जी से आगे बढ़ कर डेटा प्लान्स की ओर आना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का यही लक्ष्य है. उन्होंने आगे कहा कि देश में अब भी 20 करोड़ ऐसे ग्राहक हैं, जो 2जी का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें डिजिटली सशक्त बनाने की जिम्मेदारी टेलीकॉम इंडस्ट्री की है.

Also Read: Reliance JIO ने उत्तराखंड सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए रिकॉर्ड समय में दी कनेक्टिविटी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola