ePaper

Jio के इस प्लान के साथ सालभर रीचार्ज से छुटकारा; 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

Updated at : 27 Nov 2023 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Jio के इस प्लान के साथ सालभर रीचार्ज से छुटकारा; 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio Amazon Prime Video Free Subscription - इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा के हिसाब से कुल 730 जीबी 4G डेटा ऑफर किया जाता है. ग्राहकों को प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है.

विज्ञापन
undefined

Reliance Jio Amazon Prime Video Free Subscription : जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा के हिसाब से कुल 730 जीबी 4G डेटा ऑफर किया जाता है. ग्राहकों को प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है.

undefined

Reliance Jio Rs 3227 Prepaid Plan – रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में यूजर्स की जरूरतों के लिए अलग-अलग रीचार्ज प्लान हैं. रिलायंस जियो के पास एक साल की वैलिडिटी वाले कई रीचार्ज हैं, जिनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है.

Also Read: Jio Sasta Recharge Plan 2023 : जियो का सबसे सस्ता प्लान, 149 रुपये में 20GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल
undefined

जियो का 3227 रुपये वाला प्लान 1 साल की वैलिडिटी देता है. अगर आप जियो का ऐसा प्लान तलाश रहे हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आये और बार-बार रीचार्ज का झमेला ना रहे, तो रिलायंस जियो का यह प्लान सब्सक्राइब कर सकते हैं.

undefined

रिलायंस जियो का 3227 रुपये वाला प्लान किन फायदों के साथ आता है?

रिलायंस जियो के 3227 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी 1 साल है. इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा के हिसाब से कुल 730 जीबी 4G डेटा ऑफर किया जाता है. डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है.

Also Read: 1 साल की वैलिडिटी के साथ ये हैं Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान्स
undefined

रिलायंस जियो ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है. इसका मतलब यह कि देशभर में किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च किये लोकल और एसटीडी कॉल की जा सकती है. जियो के इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है.

undefined

जियो के इस प्लान में ग्राहकों को प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इसका मतलब यह हुआ कि 1 साल तक ग्राहक प्राइम वीडियो पर मिलने वाले कंटेंट का मजा बिना कोई अतिरिक्त पैसे दिये ले सकते हैं.

undefined

जियो का 5जी नेटवर्क अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अनलिमिटेड 5जी डेटा भी इस प्लान में इस्तेमाल कर सकते हैं. गौर की जानेवाली बात यह है कि जियो के इस रीचार्ज में जियो टीवी, जियो सिनेमा, और जियो क्लाउड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola