ePaper

VIDEO: ममता बनर्जी पर बरसे तेजस्वी, बोले : बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या, आतंक व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी तृणमूल सरकार

Updated at : 07 Oct 2020 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: ममता बनर्जी पर बरसे तेजस्वी, बोले : बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या, आतंक व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी तृणमूल सरकार

VIDEO: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejaswi Surya) ने गुरुवार को भाजपा के प्रस्तावित ‘नबान्न चलो अभियान’ (Nabanna Chalo Abhiyan) के पहले ममता सरकार (Mamata Banerjee Govt) पर निशाना साधा. कहा कि बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या (Killing of Democracy) हो रही है. ममता सरकार आतंक (Terror) और भ्रष्टाचार (Corruption) का पर्याय हो गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejaswi Surya) ने गुरुवार को भाजपा के प्रस्तावित ‘नबान्न चलो अभियान’ (Nabanna Chalo Abhiyan) के पहले ममता सरकार (Mamata Banerjee Govt) पर निशाना साधा. कहा कि बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या (Killing of Democracy) हो रही है. ममता सरकार आतंक (Terror) और भ्रष्टाचार (Corruption) का पर्याय हो गयी है.

श्री सूर्या भाजपा जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार कोलकाता आयेंगे और अभियान में शामिल होंगे. श्री सूर्या ने कोलकाता आने के पहले जारी वीडियो मैसेज में ‘नबान्न चलो अभियान’ में राज्य के लोगों से शामिल होने का आह्वान करते हुए बांग्ला में कहा, ‘पाय-पाय उड़िये धूलो, आठ तारीख नबान्न चलो.’

श्री सूर्या ने कहा, ‘स्वीमी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य धरती बंगाल ममता बनर्जी की सरकार में आतंक व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है. बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या हो रही है. जो आतंक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाता है, उसका जीवन समाप्त कर दिया जाता है.’

Also Read: IRCTC/Indian Railways News: दुर्गा पूजा 2020 से पहले पूर्व रेलवे ने भी दी नयी ट्रेनों की सौगात, झारखंड, बिहार व बंगाल के लोगों को होगा फायदा

श्री सूर्या ने कहा कि अभी तक 110 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या बंगाल में हो चुकी है. हमारे भाजपा के नेता मनीष शुक्ला की हत्या कर दी गयी. वह युवा थे. लोकप्रिय थे. उनका लंबा राजनीतिक भविष्य था. अल्पायु में ही टीएमसी के हत्यारों द्वारा बर्बरतापूर्वक उनके जीवन को समाप्त कर दिया गया है. कहा कि युवा मोर्चा हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है. किसी का भी बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा.

श्री सूर्या ने कहा कि जब तक एसएससी, टीटीइ में धांधली, आतंकवाद, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से मुक्ति नहीं मिल जाती है, तब-तक भाजयुमो निरंतर अभियान चलाता रहेगा. उल्लेखनीय है कि ‘नबान्न चलो अभियान’ के तहत गुरुवार को कुल चार स्थानों से जुलूस निकलेंगे.

पार्टी कार्यालय से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में, हावड़ा मैदान से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान के नेतृत्व में, हेस्टिंग्स स्थित भाजपा कार्यालय से केंद्रीय पर्यवेक्षक व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय के नेतृत्व में व हावड़ा सांतरागाछी से सायंतन बसु व अन्य नेताओं के नेतृत्व में जुलूस निकलेंगे और ये सभी जुलूस राज्य सचिवालय नबान्न की ओर जायेंगे.

Also Read: West Bengal News : बंगाल बना बाल तस्करी का बड़ा केंद्र, हर महीने लापता हो रहे 7 सौ से ज्यादा बच्चे, जानिये और राज्यों के आंकड़े

अभियान के दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रहने की संभावना है. भाजपा नेताओं ने धमकी दी है कि यदि उनके जुलूस को रोका गया, तो उसका करारा जवाब दिया जायेगा. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि कानून का पालन करते हुए भाजपा को जो-जो करना है, वह करेगी.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola