Elon Musk के X में बड़ा बदलाव, इस भारतीय शख्स ने मैनेजमेंट से दिया इस्तीफा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Sep 2023 8:12 PM

विज्ञापन

X India South Asia Policy Head Samiran Gupta Resign- सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स के दक्षिण एशिया और भारत में सरकारी मामलों के प्रमुख समिरन गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. गुप्ता ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर यह जानकारी दी. गुप्ता के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे एक्स के लिए भारत के सबसे सीनियर एम्प्लॉई थे

विज्ञापन
undefined

Samiran Gupta Resigns From X: एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X), जिसे पहले ट्विटर (Twitter) कहा जाता था, के भारत और दक्षिण एशिया के पॉलिसी हेड समिरन गुप्ता (Samiran Gupta) ने इस्तीफा दे दिया है. इसे भारत में आगामी आम चुनावों से पहले एक्स के बड़े अधिकारी का इस्तीफे के तौर पर देखा जा रहा है. यह सबकुछ तब हो रहा, जब एक्स कंटेंट हटाने को लेकर भारत सरकार के साथ अदालती कार्यवाही में उलझी हुई है.

undefined

लिंक्डइन अकाउंट पर दी यह जानकारी

सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स के दक्षिण एशिया और भारत में सरकारी मामलों के प्रमुख समिरन गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. गुप्ता ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर यह जानकारी दी. लिंक्डइन पेशवरों और कॉरपोरेट कर्मचारियों का सोशल मीडिया मंच है. गुप्ता के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे एक्स के लिए भारत के सबसे सीनियर एम्प्लॉई थे. समिरन गुप्ता पर प्रमुख कंटेंट-रिलेटेड पॉलिसी इश्यू और नये पॉलिसी डेवलपमेंट्स में कंपनी की पॉजिशन को डिफेंड करने की जिम्मेदारी थी.

Also Read: Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?
undefined

फरवरी, 2022 में एक्स से जुड़े थे समिरन

समिरन गुप्ता एलन मस्क द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने से पहले फरवरी, 2022 में उससे जुड़े थे. मस्क ने आते ही पिछले साल नवंबर में भारत में लगभग 80 प्रतिशत कर्मियों को निकाल दिया था. समिरन गुप्ता ने लिंक्डइन पर अपडेट किया कि उन्होंने एक्स में सितंबर, 2023 तक काम किया. इस संबंध में एक्स की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. आपको बता दें कि भारत में कम्प्लाएंस और इंजीनियरिंग जैसे कामों में एक्स के लगभग 15 कर्मचारी हैं, लेकिन गुप्ता सरकार और राजनीतिक दलों से जुड़े एकमात्र अधिकारी थे.

undefined

सितंबर, 2023 में समाप्त हो गया कार्यकाल

समिरन गुप्ता के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, एक्स में गुप्ता का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो उन्होंने एलन मस्क के नेतृत्व वाली एक्सकॉर्प द्वारा अधिग्रहण के बाद ट्विटर के लिए लीडरशिप के ट्रांजिशन में अहम भूमिका निभाई. मस्क के ट्विटर इंक को 44 अरब डॉलर को खरीदने से आठ महीने पहले फरवरी, 2022 में गुप्ता कंपनी में शामिल हुए थे. एक्स लगभग 2.7 करोड़ यूजर्स के साथ भारत को एक प्रमुख बाजार के रूप में देखता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सरकारी अधिकारी इस प्लैटफॉर्म के रेगुलर यूजर्स हैं.

Also Read: X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?
undefined

एक्स पर अदालत चल रहा है मामला

एक्स एक भारतीय अदालत के फैसले के खिलाफ अपील कर रहा है. उस पर आरोप है कि वह कुछ कंटेंट को हटाने के सरकारी आदेशों का पालन करने में विफल रहा है. एक्स का तर्क है कि यह केंद्र सरकार को और अधिक कंटेंट को हटाने और सेंसरशिप के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है. चूंकि सरकार की ओर से मिली शिकायतों के जवाब समिरन गुप्ता ही देते थे, अब गुप्ता के इस्तीफे के बाद उनकी जगह कौन लेगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola