कहीं आपका स्मार्टफोन भी तो नहीं हो गया हैक ? ऐसे लगाएं पता

Updated:
विज्ञापन
कहीं आपका स्मार्टफोन भी तो नहीं हो गया हैक ? ऐसे लगाएं पता

अगर आपको भी संदेह है कि आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या वास्तव में ऐसा है या नहीं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको काफी मदद मिलने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से पता लगा सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन हैक हुआ है या नहीं.

विज्ञापन
undefined

How to Know if Your Smartphone is Hacked: कई बार ऐसा होता है कि हमारा स्मार्टफोन हैक हो जाता है जिस वजह से उसमें अनुचित गतिविधियां देखने को मिलती है. हमें समझ में नहीं आता है कि आखिर समस्या क्या है. हमें संदेह तो होता है कि हमारा स्मार्टफोन हैक हो गया है लेकिन, हमें पता नहीं चलता कि इस बात का पता कैसे लगाना है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कइस तरह से पता लगा सकते है कि आपका स्मार्टफोन हैक हुआ है या नहीं.

undefined

अपने आप स्मार्टफोन हो जा रहा है बंद: अगर आपका स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हुए अचानक बंद हो जाता है या फिर रिस्टार्ट हो जाता है तो काफी हद तक संभावना है कि आपका स्मार्टफोन हैक हो चुका है. आपको तुरंत अपने स्मार्टफोन की जांच करवा लेनी चाहिए.

undefined

सेटिंग में बदलाव: अगर आपको लगता है कि आपके स्मार्टफोन की सेटिंग अपने आप बदल जा रही है तो समझ जाएं कि आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है.

undefined

फाइल डाउनलोड: अगर आपके स्मार्टफोन पर आपको ऐसे डॉक्युमेंट्स दिखाई दे रहे हैं जिन्हें आपने डाउनलोड नहीं किया है तो ऐसे में भी संभावना है कि आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है. अगर ऐसा हो तो डाउनलोड किए गए डॉक्युमेंट्स की जांच करें और अपने स्मार्टफोन को तुरंत फॉर्मैट कर दें.

undefined

ट्रांजेक्शन से जुड़े मैसेज: स्मार्टफोन हैक होने का सबसे बड़ा सिग्नल है कि आपके स्मार्टफोन पर लगातार ट्रांजेक्शन से जुड़े मैसेजेस आने शुरू हो जाते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि आपके घर पर प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी अपने आप आपके घर पर होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो समझ जाएं कि आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है.

undefined

स्मार्टफोन का स्लो चलना: अगर आपका स्मार्टफोन हद से ज्यादा स्लो चल रहा है या काफी अटक रहा है तो ऐसा हो सकता है कि आपका स्मार्टफोन हैक हो चुका है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola