ePaper

मौत के एक दिन बाद मृत महिला की आंखों से बहने लगे आंसू, शरीर से निकला पसीना, परिजन लेकर भागे अस्पताल

Updated at : 07 May 2023 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
मौत के एक दिन बाद मृत महिला की आंखों से बहने लगे आंसू, शरीर से निकला पसीना, परिजन लेकर भागे अस्पताल

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित बंगाल की सीमा से सटे घाटशिला अनुमंडल में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. एक मृत महिला की आंखों से उसकी मौत के एक दिन बाद अचानक आंसू बहने लगे. उसके शरीर से पसीना आने लगा. जानें उसके बाद क्या हुआ...

विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित बंगाल की सीमा से सटे घाटशिला अनुमंडल में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. एक मृत महिला की आंखों से उसकी मौत के एक दिन बाद अचानक आंसू बहने लगे. उसके शरीर से पसीना आने लगा. आंसू और पसीना देख परिजन हतप्रभ रहकर. ग्रामीणों की मदद से महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंच गये. हालांकि, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

  • दो दिन पहले अस्पताल में गलत इलाज से महिला की मौत का आरोप लगा हंगामा हुआ था

  • घाटशिला की सांढ़पुरा की महिला की अनुमंडल अस्पताल में चार मई को मौत हुई थी

  • रिश्तेदारों के इंतजार में घर में रखा था शव, दोबारा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत बताया

नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में 4 मई को इलाज के लिए पहुंची महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था. बाद में डॉक्टरों के समझाने के बाद शव लेकर गांव चले गये. परिजनों के इंतजार में शव को घर में रखा. इस दौरान शव की आंख से आंसू व शरीर से पसीना आता देख शनिवार को फिर शव लेकर सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव का आंगन में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Also Read: घाटशिला में पुत्र ने अपनी सौतेली मां की चापड़ से मारकर की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी
सांढ़पुरा की महिला को थी जॉन्डिस की शिकायत

जानकारी के अनुसार, घाटशिला थाना क्षेत्र के सांढ़पुरा निवासी 30 वर्षीय फूलमनी मुर्मू को जॉन्डिस की शिकायत थी. चार मई को परिजन सुवर्णरेखा नर्सिंग होम ले गये. यहां चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी. परिजन उसे लेकर घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. इसके बाद महिला के पति विराम मुर्मू ने गलत इलाज से मौत का आरोप लगाया. पति ने कहा कि अस्पताल में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव अस्पताल से घर ले गये.

महिला की मौत के कारणों का पता नहीं : चिकित्सा प्रभारी

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने कहा कि महिला की मौत किस कारण से हुई, इसकी जानकारी नहीं है. महिला ने दोपहर में खाना खाया था. उसे ठंड लगने पर दवा दी गयी. महिला के पति ने गलत इलाज का आरोप लगाया, तो उसे दूसरी जगह जांच कराने की सलाह दी गयी. अस्पताल में महिला के पति ने जिला परिषद सदस्य को बुलाया था. उन्हें समझाया गया. उनके समझाने के बाद शव लेकर परिजन घर चले गये.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola