ePaper

ताड़ के पेड़ पर चढ़ कर रहा था मंगेतर से बात, सेल्फी लेने में गिरने से हुई मौत

Updated at : 22 Jun 2020 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
ताड़ के पेड़ पर चढ़ कर रहा था मंगेतर से बात, सेल्फी लेने में गिरने से हुई मौत

गले सप्ताह बरात जानेवाली थी. घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. सगे-संबंधियों का आना भी शुरू था. इसी बीच रविवार की सुबह जरा-सी लापरवाही में लड़के की जान चली गयी

विज्ञापन

नालंदा : अगले सप्ताह बरात जानेवाली थी. घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. सगे-संबंधियों का आना भी शुरू था. इसी बीच रविवार की सुबह जरा-सी लापरवाही में लड़के की जान चली गयी. मामला बेन थाने के मखदुमपुर गांव का है. जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह ताड़ के पेड़ से गिरने से लड़के की मौत हो गयी. मृतक मखदुमपुर गांव निवासी कमलेश रविदास का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार था. बताया जाता है कि विकास अपने घर के पास कोवा के लिए ताड़ पर चढ़ा था. लेकिन, उतरने के दौरान मोबाइल पर अपनी होने वाली पत्नी से बात करते हुए सेल्फी लेने लगा. इस दौरान उसका हाथ फिसल गया और नीचे नाली पर आ गिरा. परिजनों ने इलाज के लिए उसे बेन अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

अगले सप्ताह निकलनी थी बरात निकली शवयात्रा

विकास की शादी अगले सप्ताह होने वाली थी. इसलिए पूरे घर में खुशी का माहौल था. घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. मृतक की मां भी शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदार के यहां गयी हुई थीं. मोबाइल पर पुत्र की मौत की खबर मिलते ही वह सन्न रह गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन