T20 World Cup: सिनेमाघरों में बैठकर ले पायेंगे भारत के सभी मैचों का आनंद, आइनॉक्स करेगी लाइव प्रसारण

मल्टीप्लेक्स शृंखला आइनॉक्स अगले सप्ताह से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का सीधा प्रसारण देशभर के सिनेमाघरों में दिखाएगी. आइनॉक्स लेजर लिमिटेड ने कहा कि इसके लिए उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ एक समझौता किया है.
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. खास कर भारतीय दर्शकों के लिए. भारतीय टीम के सारे मुकाबले देशभर के सभी सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा.
आइनॉक्स करेगी भारत के सभी मैचों का लाइव प्रसारण
मल्टीप्लेक्स शृंखला आइनॉक्स अगले सप्ताह से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का सीधा प्रसारण देशभर के सिनेमाघरों में दिखाएगी. आइनॉक्स लेजर लिमिटेड ने कहा कि इसके लिए उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ एक समझौता किया है. समझौते के तहत आइनॉक्स टीम इंडिया के सभी ग्रुप मैचों का सिनेमाघरों में सीधा प्रसारण करेगी.
Also Read: T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों को दी खास सलाह
23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबले से शुरू होगा सिनेमाघरों में लाइव प्रसारण
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. अच्छी बात है कि क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर आराम से देख पायेंगे. आइनॉक्स ने बताया भारत के साथ मुकाबले के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा. कंपनी ने कहा, 25 से अधिक शहरों में आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स में भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा.
वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय टीम
रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम पहले ही वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गयी है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा बतौर बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. जबकि ऑलराउंडर के रूप में दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है. विकेट के रूप में केएल राहुल, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गयी है. जबकि भारतीय टीम में चार गेंदबाजों को वर्ल्ड के लिए चुना गया है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहले शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










