T20 World Cup 2022: सुपर संडे में छह टीमें आमने-सामने, भारत की नजर जीत की हैट्रिक पर

Updated:
विज्ञापन

India's Virat Kohli, center, is escorted from the ground with teammates after winning their T20 World Cup cricket match against Pakistan in Melbourne, Australia, Sunday, Oct. 23, 2022. AP/PTI(AP10_23_2022_000236A)

भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब मैदान पर उतरेगी, तो उसकी नजर जीत की हैट्रिक पर होगी. टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अबतक शानदार रहा है. पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराने के बाद दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हराया था.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज सुपर संडे को 6 टीमें आमने-सामने होंगी. जिसमें पहला मुकाबला बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच ब्रिस्बेन में हो रहा है. दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच पर्थ में खेला जाएगा. जबकि तीसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ में ही खेला जाएगा.

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत

भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब मैदान पर उतरेगी, तो उसकी नजर जीत की हैट्रिक पर होगी. टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अबतक शानदार रहा है. पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराने के बाद दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हराया था. लेकिन तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को मजबूत टीम दक्षिण अफ्रीका सामना करना है. पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्किया जैसे तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम को कड़ी परीक्षा देनी होगी. रबाडा 145 किमी की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं जबकि नोर्किया 150 किमी की रफ्तार से गेंद कराते हैं. ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों का सामना करने के लिए पावरप्ले के ओवरों में हाथ और आंख का तालमेल महत्वपूर्ण होगा.

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल के लिए कर सकता है क्वालीफाई, जानें कैसे?

टी20 वर्ल्ड कप में वापसी करने मैदान पर उतरेगी पाकिस्तानी टीम

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन अबतक बेहद खराब रहा है. पहले दो मुकाबले हारकर पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से पस्त हो चुकी है. पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से हराया, तो दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे जैसी कमजोर टीम के हाथों उसे 1 रन की शर्मनाक हार मिली. पाकिस्तान को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि नीदरलैंड के खिलाफ उसे पहली जीत नसीब हो जाएगी और प्वाइंट टेबल में खाता भी खुल जाएगा. फिलहाल प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में 5वें स्थान पर है और केवल नीदरलैंड से आगे है. ग्रुप दो में टीम इंडिया 4 अंकों के साथ टॉप पर है.

बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला

बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. दोनों टीमें ब्रिस्बेन के मैदान में आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. प्वाइंट टेबल में जिंबाब्वे की टीम बांग्लादेश से आगे है. दो मैचों में एक जीत और टाई के बाद 3 अंक लेकर जिंबाब्वे की टीम तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद 2 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola