'हिन्दू होने पर शर्मिंदा हूं', नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने जय श्री राम के नारे लगने पर बोली स्वरा भास्कर

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. एक्ट्रेस ने गुरुग्राम में नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने जय श्रीराम के नारे लगाने पर गुस्सा जाहिर किया.
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का विवादों से काफी पुराना नाता है. एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब अभिनेत्री ने गुरुग्राम में नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से जय श्रीराम के नारे लगाने पर गुस्सा जाहिर किया है.
स्वरा ने ट्विटर पर इस वीडियो के क्लिप को पोस्ट कर लिखा कि, ‘ वो हिंदू होने पर शर्मिंदा हैं’. स्वरा के इस पोस्ट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘आर 365 दिन शर्मिंदा ही रहती हैं’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसा बयान आपका पहली बार नहीं आया है. अगर इतना ही अपने धर्म से नफरत तो इसे बदल लो.’ एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘आज भारत में हिंदू-मुस्लिम जरूर अलग-अलग नजर आते हैं, लेकिन इस देश पर हक तो दोनों का ही है.’
As a Hindu I’m ashamed! https://t.co/26OfIqTeHO
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 22, 2021
रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर-12 का है. वीडियो में देखा जा रहा है कि जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे, तभी एक उग्र भीड़ आईं, इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे. उन्होंने जय श्री राम के नारे लगने शुरू कर दिए.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




