ePaper

Surya Rashi Parivartan 2020: नवरात्रि के पहले दिन सूर्य कर रहे हैं इस राशि में प्रवेश, जानिए इन राशियों वालों को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में सफलता...

Updated at : 11 Oct 2020 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan 2020: नवरात्रि के पहले दिन सूर्य कर रहे हैं इस राशि में प्रवेश, जानिए इन राशियों वालों को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में सफलता...

Surya Rashi Parivartan 2020: इस बार नवरात्रि 17 सितंबर से शुरू हो रही है. वहीं, इसी दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं. 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना की जाएगी. इसी दिन सूर्य भगवान तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इससे पहले मलमास शुरू होने पर सूर्य ने 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश किया था.

सूर्य देव एक राशि में एक महीने ही रहते हैं. सूर्य के इस प्रकार राशि बदलने पर सूर्य संक्रांति कहा जाता है. नवरात्रि के पहले दिन सूर्य का तुला राशि में प्रवेश एक अच्छा संयोग है. इससे कई राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी. सूर्य अब 17 नवंबर तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानें सूर्य के इस प्रकार राशि परिवर्तन से क्या लाभ होंगे.

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अच्छे ही परिणाम लेकर आ रहा है. इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी. आपको कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है.

मिथुन राशि वालों के लिए इस परिवर्तन से कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगी. इस समय अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. परिवार में आनंद रहेगा और जीवन साथी के साथ भी आपको घूमने का मौका मिलेगा.

सिंह राशि सूर्य की संक्रांति सिंह राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रही है. आपको आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ ही समाज में आपकी स्थिति और अच्छी होगी.

कन्या राशि के लोग भगवान में ध्यान लगाएंगे. इस समय अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा समय है.

धनु राशि को लोगों के लिए यह परिवर्तन कई प्रकार की खुशियां लेकर आ रहा है. इनके लिए यह नवरात्रि भी काफी खास रहेगी. संतान से जुड़ी समस्याएं आपकी इस समय सुलझेंगी. आपको बिजनेस भी सफलता प्राप्ति के योग हैं.

मकर राशि को लोगों के लिए यह परिवर्तन मंगलकारी साबित होगा. नौकरी में सावधानी से काम करें. आपको अपनी मेहनत से किए गए कार्य का फल मिलेगा.

News posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola