Surya Grahan 2023 Live: सूर्यदेव पर लग गया ग्रहण, आसमान में दुर्लभ नजारा, इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण
Surya Grahan Live Updates Date And Time In India: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग गया है. आसमान में फिलहाल सूर्य ग्रसित है. सूर्य ग्रहण आज रात में 8 बजकर 34 मिनट से शुरू है, जो मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण है, जो आज अश्विन मास की अमावस्या तिथि पर लगा है. सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगा हुआ है. इसे कंकण सूर्य ग्रहण कहा जाएगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा.
Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां
सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है.
ग्रहण काल में सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए.
ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना चाहिए.
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए.
ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं.
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें.
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए.
Solar Eclipse 2023: भारत में नहीं दिखाई देगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
आसमान में सूर्य पर ग्रहण लगा हुआ है. हालांकि यह सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू है, जो देर रात 02 बजकर 24 मिनट तक चलेगा.
Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम
आसमान में सूर्यदेव पर ग्रहण लगा हुआ है. सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद घर में झाड़ू और नमक के पानी का पोछा लगाएं. इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. ऐसा करने से घर में प्रवेश सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं.
Surya Grahan 2023 Live: आसमान में सूर्यदेव पर लगा ग्रहण
आसमान में सूर्य ग्रहण लग चुका है. आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा. चंद्रमा सूर्य के ठीक सामने होगा. इससे इसका अधिकांश हिस्सा छप जाएगा परंतु एक शानदार गोला या वलय नजर आएगा. अमेरिका, मेक्सिको और दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों में लाखों लोग पश्चिमी गोलार्ध में इस दुर्लभ घटना का नजारा देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. उन लोगों में इसके लिए काफी उत्सुकता देखी जा रही है.
Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण शुरू होने में सिर्फ कुछ ही देर
कुछ ही देर बाद सूर्य ग्रहण लग जाएगा. यह सूर्य ग्रहण 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण लगभग छह घंटे तक जारी रहेगा.
Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण का होता है नकारात्मक प्रभाव
शास्त्रों के मुताबिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ नहीं माना गया है. ग्रहण जैसी घटनाओं से प्रकृति पर कुछ ना कुछ दुष्प्रभाव ही पड़ते हैं.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए