Gadar 2 से पहले सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा, फिर से चलेगा सनी देओल का जादू

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का काफी लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके पहले पार्ट को फिर से रिलीज करने का सोचा है.
Gadar 2 Release Date: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने आया था. उस समय से ही दर्शक सिनेमाघरों में मूवी द��खने के लिए बेसब्र है. इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है. गदरः एक प्रेम कथा को एक बार फिर से री-रिलीज की जाएगी. अगर आपने पहला पार्ट नहीं देखा है तो आप इसे बड़े पर्दे पर एजॉय कर सकते है.
गदर 2 का पहला लुक काफी दमदार था, जिसमें सनी देओल हाथ में बैलगाड़ी का पहिया उठाकर दुश्मनों का आग उगलते दिखे. इसे देखते ही फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा. इस बीच उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि मेकर्स ने गदरः एक प्रेम कथा को फिर से रिलीज करने का सोचा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स गदरः एक प्रेम कथा में को फिर से वर्ल्डवाइड रिलीज करने वाले है. हालांकि इसमें कुछ डिजिटल सुधार किया जाएगा. मूवी 15 जून को ही रिलीज किया जाएगा. इसी तारीख को गदर 22 साल पहले रिलीज किया गया था. ऐसे में वो दर्शक जिन्होंने सिनेमाघरों में फिल्म को एजॉय करने से चूक गए है, वो भी इसे देख सकते है.
Also Read: Gadar-2 की कहानी सुनकर क्यों छलक पड़े थे सनी देओल के आंसू, अनिल शर्मा ने बताई थी इसके पीछे की वजह
22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ”गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










