Prayagraj News: बर्थडे पार्टी में डांस करते समय हो गया विवाद, गोली चलने से युवक की हालत गंभीर, जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2022 5:42 PM
घायल युवक के सिर में गोली लगी है. आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. तहरीर के आधार पर पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Prayagraj News: संगम नगरी के कर्नलगंज थाना अंतर्गत सादियाबाद इलाके में शनिवार देर रात चल रही बर्थ डे पार्टी में डांस को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक घायल युवक के सिर में गोली लगी है. आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. तहरीर के आधार पर पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सादियाबाद जेपी चौराहे स्थित निवासी शशि शनिवार को अपनी पत्नी का जन्म दिन मना रहें थे. केक काटने के बाद रिश्तेदार नातेदार भोजन कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ डांस चल रहा था. डांस के दौरान अचानक विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान बढ़ा तो ननका भारतीय पुत्र बसंत ने अवैध असलहे से गोली चला दी. गोली 20 वर्षीय रोहित भारतीय पुत्र स्वर्गीय प्रकाश भारतीय के सिर में लग गई. गोली लगते ही रोहित गिरकर तड़पने लगा. जिसके बाद हड़कंप मच गया. लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी और रोहित को अस्पताल लेकर भागे.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर नामजद ननका को हिरासत में ले लिया. कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है पूछताछ की जा रही है. दोनों के बीच कोई पूर्व का आपसी विवाद सामने नहीं आया है. घटना अचानक बताई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
Also Read: Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन का होगा री-डेवलपमेंट, रेल मंत्री ने कुलियों को भी दिया बड़ा आश्वासन
रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










