लॉकडाउन में राजस्थान के कोटा में फंसे झारखंड के इन जिलों के छात्रों को लेकर आज रात 9 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

लॉकडाउन में राजस्थान के कोटा में फंसे झारखंड के इन जिलों के छात्रों को लेकर आज रात 9 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन. रांची : कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) में राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में फंसे झारखंड (Jharkhand) के 10 जिलों के छात्रों को लेकर शनिवार (2 मई, 2020) की रात को 9 बजे एक स्पेशल ट्रेन (Special Train) रवाना होगी. 21 कोच वाली इस ट्रेन में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के छात्रों को अपने प्रदेश लाने की व्यवस्था सरकार ने की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे रीट्वीट किया है.
रांची : कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) में राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में फंसे झारखंड (Jharkhand) के 10 जिलों के छात्रों को लेकर शनिवार (2 मई, 2020) की रात को 9 बजे एक स्पेशल ट्रेन (Special Train) रवाना होगी. 21 कोच वाली इस ट्रेन में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के छात्रों को अपने प्रदेश लाने की व्यवस्था सरकार ने की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे रीट्वीट किया है.
राजस्थान के कोटा जंक्शन से जो ट्रेन रवाना होगी, उसमें 4 डिब्बे (कोच संख्या 1 से 4) बोकारो के छात्रों के लिए है, जबकि धनबाद के लिए 4 डिब्बे (कोच संख्या 5 से 8), गिरिडीह के लिए 4 डिब्बे (कोच संख्या 9 से 12), कोडरमा के लिए 2 डिब्बे (कोच संख्या 13-14), दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के छात्रों के लिए एक-एक डिब्बा (कोच संख्या क्रमशः 15, 21, 22 और 21) आरक्षित रखा गया है.
देवघर के छात्रों के लिए तीन डिब्बे (कोच संख्या 16 से 18) और गोड्डा के बच्चों के लिए 3 डिब्बे (कोच संख्या 19 और 20) आरक्षित हैं. कोटा जंक्शन पर आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए समय तय कर दिया गया है. 9 बजे रवाना होने वाली ट्रेन में छात्रों को 6 बजे से 8 बजे के बीच रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया है.
बोकारो, धनबाद के छात्रों को शाम 6 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, तो गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद के बच्चों को 7 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी. देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के बच्चों की रिपोर्टिंग टाइम रात 8 बजे रखी गयी है.
अपने घर लौटने वाले छात्रों से कहा गया है कि वे अपने स्टूडेंट्स आइडी कार्ड जरूर अपने पास रखें. छात्रों के उन अभिभावकों को भी इस ट्रेन से आने की अनुमति मिलेगी, जो अपने बच्चे के साथ वहां फंस गये थे. छात्रों को टिकट कटवाने की जरूरत नहीं होगी. कोटा के डीएम के मैसेज को ही टिकट मान लिया जायेगा. हालांकि, फॉरवर्डेड मैसेज के साथ स्टेशन पर आने वाले छात्रों को ट्रेन में सवार होने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
पहले आओ, पहले पाओ व्यवस्था के तहत छात्रों को ट्रेन में सीट दी जायेगी. कोटडा से लौटने वाले बच्चों से यह भी कहा गया है कि वे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (1 मई, 2020) की देर रात तेलंगाना से एक स्पेशल ट्रेन 1250 से अधिक श्रमिकों को लेकर झारखंड के हटिया स्टेशन पहुंची थी. यहां से बसों के जरिये सभी को उनके गृह जिला भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




