Kanpur: आउटर पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री हुए घायल, गाड़ी की टूटीं खिड़कियां, पुलिस देखती रह गई

Updated at : 06 Apr 2023 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur: आउटर पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री हुए घायल, गाड़ी की टूटीं खिड़कियां, पुलिस देखती रह गई

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर ट्रेन में पथराव की घटना सामने आई है. यात्रियों ने अवैध वेंडरों द्वारा ट्रेन में पथराव करने का आरोप लगाया है. बताते चले कि बुधवार की देर रात को कुशीनगर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली ही थी कि उससे पहले वह आउटर पर खड़ी हो गई.

विज्ञापन

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर ट्रेन में पथराव की घटना सामने आई है. यात्रियों ने अवैध वेंडरों द्वारा ट्रेन में पथराव करने का आरोप लगाया है. बताते चले कि बुधवार की देर रात को कुशीनगर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली ही थी कि उससे पहले वह आउटर पर खड़ी हो गई.जहाँ पर अवैध वेंडरों ने सामान खरीदने को लेकर यात्रियों से बहस की.उसके बाद ट्रेन में पथराव कर दिया. पथराव होने से ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए. पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिस पर यात्री खिड़की के शीशे से घायल होने के बात कर रहे है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

undefined
कुशीनगर एक्सप्रेस में वेंडरों ने किया पथराव

आपको बता दें कि बुधवार की देर रात को गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस पर अवैध वेंडरों ने पथराव कर दिया. कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर 6 पर जब गाड़ी पहुंची, तो इसकी जानकारी हुई. ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए थे. यात्रियों ने ट्रेन के अंदर पड़े पत्थरों को हाथ मे लेकर दिखाया है. वहीं यात्रियों का कहना है कि आउटर पर जब गाड़ी खड़ी थी तब खीरा बेचने वाले अवैध वेंडरो से बहस हो गई. खीरा न खरीदने के कारण उन लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी. ट्रेन के D3 कोच में पत्थर मारे जाने के कारण ट्रेन के शीशे टूट कर अंदर आए है. जिससे कई यात्रियों के टूटे हुए शीशे जाकर लग गए. कानपुर सेंट्रल के दोनों तरफ ही आउटर इलाके में अवैध वेंडर ट्रेन रुकने पर ट्रेनों में चढ़ जाते हैं. इन्ही जगहों पर आए दिन ट्रेन में चोरी की घटनाएं भी सामने आती हैं. अवैध वेंडरों के रूप में चोरी करने वाले आउटर इलाकों से सक्रिय हो जाते हैं. यात्रियों से भी बतमीजी होती है. कई बार तो यात्रियों को ट्रेन से फेका भी जा चुका है.

Also Read: कोरोना को लेकर IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा, घबराने की जरूरत नहीं, खांसी-जुकाम की तरह चला जाएगा कोविड
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola