Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से
FIH Hockey Men’s World Cup 2023 : आज एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में चार मुकबाले खेले गये. आखिरी मुकाबले में भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया. भारत का अगला मुकाबला 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा. आज के पहले मैच में मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है. मलेशिया के लिए सारी फैजल ने दो फिल्ड गोल और रहीम रजी ने एक पेनल्टी गोल दागा. वहीं दूसरे मैच में नीदरलैंड और चिल्ली और तीसरे मैच में स्पेन और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. जबकि आज के आखिरी मैच में भारत का सामना वेल्स से होगा. हॉकी वर्ल्ड कप मैच के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ prabhatkhabar.com पर.
भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया
भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया है. भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने 32वें मिनट और 45वें मिनट में दो गोल दागे. शमशेर सिंह ने 21वें और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में एक-एक गोल किये. वेल्स की ओर से गैरेथ फर्लांग ने 42वें मिनट और जैकब ड्रेपर ने 44वें मिनट में गोल किया. इस जीत के बाद भारत अपने पूल में दूसरे नंबर पर रहा. क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से जीतना होगा.
भारत ने तीसरा गोल दागा
भारत ने तीसरा गोल दाग दिया है. 45वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने फिल्ड गोल कर एक बार फिर भारत को बढ़त दिला दी है. चौथे क्वार्टर में भारत 3-2 से आगे चल रहा है.
वेल्स ने दूसरा गोल दागा
वेल्स ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया है. वेल्स के लिए दूसरा गोल जैकब ड्रेपर ने किया. उन्होंने 44वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.
वेल्स ने दागा पहला गोल
वेल्स ने भी एक गोल दाग दिया है. तीसरे क्वार्टर के 42वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को फर्लांग गैरेथ ने गोल में बदला. भारत अब भी 2-1 से आगे है.
भारत ने दागा दूसरा गोल
भारत ने दूसरा गोल दाग दिया है. इस गोल के साथ इंडिया ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बना ली है. आकाशदीप सिंह ने 32वें मिनट में फिल्ड गोल किया.
हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे
हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे है. वेल्स की टीम को भी गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. भारत के लिए एक गोल शमशेर सिंह ने किया.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए