ePaper
Live Updates

Hockey World Cup 2023: शूटआउट में न्यूजीलैंड से 4-5 से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर

Updated at : 22 Jan 2023 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey World Cup 2023: शूटआउट में न्यूजीलैंड से 4-5 से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर

Hockey World Cup 2023: भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना, एक सपना ही रह गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ शूटआउट तक चले मुकाबले में 4-5 से हारकर भारत बाहर हो गया है. इस जीत के बाद न्यूजीलैंड को क्वार्टरफाइनल में जगह मिल गयी है. भारत की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जग शमशेर सिंह शूटआउट को गोल में नहीं बदल पाये. हालांकि मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इससे पहले रविवार को शाम साढ़े चार बजे से शुरू हुए पहले क्रॉसओवर मुकाबले में स्पेन ने शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया है. इससे पहले मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:28 PM. 22 Jan 2311:28 PM. 22 Jan

न्यूजीलैंड से शूटआउट में 4-5 से हारा भारत

भारत का हॉकी वर्ल्ड कप का सफर यहीं समाप्त हो गया है. न्यूजीलैंड से शूटआउट में 4-5 से हारकर भारत बाहर हो गया. न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. वर्ल्ड कप जीतने का भारत का सपना पूरा नहीं हो सका. टीम इंडिया ने खेल के दौरान कई गलतियां की. पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना भारत के लिए महंगा साबित हुए. आखिरी क्वार्टर में भारत के लचर प्रदर्शन फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड ने स्कोर को 3-3 से बराबर किया.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

शूटआउट के बाद भी स्कोर 3-3 से बराबर

दोनों टीमों को शूटआउट के लिए पांच-पांच मौके दिये गये, लेकिन स्कोर उसके बाद भी 3-3 से बराबर पर रहा. रिजल्ट के लिए अब भी इंतजार करना होगा.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

फुल टाइम तक स्कोर बराबर, शूटआउट से होगा फैसला

फुल टाइम तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 3-3 से बराबर रहा. अब शूटआउट के माध्यम से विजेता फैसला किया जायेगा.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

न्यूजीलैंड ने स्कोर किया बराबर

न्यूजीलैंड ने तीसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया है. दोनों टीमों के स्कोर अब 3-3 पर पहुंच गये हैं.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

तीसरे क्वार्टर में स्कोर 3-2

तीसरे क्वार्टर के 43वें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड ने अपने गोल की संख्या दो कर ली. भारत अब भी 3-2 से आगे हैं. चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत अपनी बढ़त को और मतबूत करना चाहेगा, जिससे कि हार की कोई गुंजाइश न रहे.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

भारत ने दागा तीसरा गोल

भारत ने तीसरा गोल दागकर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत के लिए 40वें मिनट में वरुण कुमार ने गोल किया.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे

दूसरे क्वार्टर में तीन गोल हुए. दो गोल भारत ने दागे तो न्यूजीलैंड की ओर से भी एक गोल किया गया. बढ़त अब भी भारत के पास है. भारत हाफ टाइम के बाद 2-1 से आगे है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

न्यूजीलैंड ने दागा पहला गोल

न्यूजीलैंड ने भी पहला गोल दाग दिया है. न्यूजीलैंड की ओर से सैम लेन ने 28वें मिनट में गोल किया. भारत की बढ़त अब भी 2-1 से बरकरार है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

भारत ने दागा दूसरा गोल

भारत ने दूसरा गोल दाग दिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड पर भारत की बढ़त 2-0 की हो गयी है. भारत के लिए दूसरा गोल सुखजीत सिंह ने 24वें मिनट में किया. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

भारत ने पहला गोल दागा

भारत ने पहला गोल दाग दिया है. भारत की ओर से दूसरे क्वार्टर में ललित कुमार उपाध्याय ने पहला गोल किया. यह एक फिल्ड गोल था. भारत ने पहला गोल 17वें मिनट में किया.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ एक भी गोल

पहले क्वार्टर में भारत और न्यूजीलैंड में से किसी की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ. भारत को 12वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिला, लेकिन उसे गोल में नहीं बदला जा सका.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर

भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम उसे गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पायी. स्कोर अब भी 0-0 पर है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है. दोनों में से जो भी टीम जीतेगी उसे क्वार्टरफाइनल में जगह मिलेगी. यह मुकाबला भुवनेश्वर में खेला जा रहा है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 44 मुकाबले खेल जा चुके हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 44 मुकाबलों में 24 में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. पांच मुकाबले दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

स्पेन ने शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हराया

स्पेन ने शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाइ कर लिया है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

शूटआउट 3-3 से बराबर

दोनों टीमों को शूटआउट के पांच-पांच मौके मिले. लेकिन एक बार फिर स्कोर 3-3 से बराबर रहा. अब फिर दोनों टीमों को एक-एक मौका मिला है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

मलेशिया और स्पेन का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर

फुल टाइम में मलेशिया और स्पेन का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा. दोनों टीमों में से कौन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगा, इसका फैसला शूटआउट से किया जायेगा.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

मलेशिया ने किया दूसरा गोल, स्कोर बराबर

चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने दूसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया है. मलेशिया की ओर से 48वें मिनट में दूसरा गोल शेलो सिल्वरियस ने किया.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

स्पेन ने ली एक गोल की बढ़त

जेवियर गिस्पर्ट ने 41वें मिनट में एक फिल्ड गोल कर स्पेन को मलेशिया पर बढ़ दिला दी है. तीसरे क्वार्टर में अब तक तीन गोल हो चुके हैं.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

स्पेन ने किया पहला गोल, स्कोर बराबर

तीसरे क्वार्टर का खेल काफी रोमांचक हो गया है. 40वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को स्पेन ने गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर लिया है. स्पेन की ओर से यह गोल मार्क मिरालेस ने किया.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

मलेशिया ने दागा पहला गोल

तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने पहला गोल दाग दिया है. फैजल सारी ने 33वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा है. इस गोल की मदद से मलेशिया ने स्पेन पर 1-0 की बढ़त बना ली है.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

हाफ टाइम तक एक भी गोल नहीं

हाफ टाइम तक भी मलेशिया और स्पेन में से किसी को कोई सफलता नहीं मिली है. दूसरे क्वार्टर में दोनों में से किसी भी टीम को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला.

9:14 PM. 22 Jan 239:14 PM. 22 Jan

पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं

मलेशिया और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ. हालांकि स्पेन को पहले और 11वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन स्पेन इस मौके को भुना नहीं पाया और गोल करने में नाकाम रहा.

4:55 PM. 22 Jan 234:55 PM. 22 Jan

मलेशया और स्पेन का मुकाबला शुरू 

मलेशिया और स्पेल के बीच क्रॉसओवर का मुकाबला शुरू हो गया है. पलेशिया पूल मैचों के बाद अपने पूल में दूसरे और स्पेन अपने पूल में तीसीरं नंबर पर काबिज है. शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच शुरू होगा. भारत को क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola