India vs Spain Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने जीता मैच, स्पेन को 2-0 से हराया
India vs Spain Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. भारतीय टीम ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए मैच में स्पेन को 2-0 से हराया. भारत के लिए अमित रोहितदास ने 12वें मिनट में और हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में गोल किया. इस दौरान भारत को 5 पनेल्टी कॉर्नर मिले. वहीं स्पेन की टीम पूरे मैच एक गोल भी नहीं कर सकी. बता दें कि भारत लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रहा है. भारत ने 1975 में आखिरी बार विश्वकप जीता था, लेकिन इस बार घर में टूर्नामेंट होने की वजह से 48 साल का सूखा खत्म होने की उम्मीद है.
भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया
भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की. भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ मैच के शुरुआत में ही पहला गोल दागकर अपना दबदबा बनाये रखा. भारत के लिए अमित रोहितदास ने 12वें मिनट में और हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में गोल किया. इस दौरान भारत को 5 पनेल्टी कॉर्नर मिले. वहीं स्पेन की टीम पूरे मैच एक गोल भी नहीं कर सकी.
अभिषेक को मिला यलो कार्ड
भारतीय खिलाड़ी अभिषेक को 47वें मिनट पर यलो कार्ड दिखाया गया है. अभिषेक 10 मिनट के लिए मैदान से बाहर किए गए.
तीसरे क्वॉर्टर में नहीं आया कोई गोल, भारत की बढ़त बरकरार
भारत और स्पेन के बीच जारी हॉकी वर्ल्ड कप मैच के तीसरे क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं आया. दोनों टीमें गोल का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. भारत को इस दौरान दो पनेल्टी कॉर्नर मिले, पर टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी. हालांकि भारत की स्पेन पर 2-0 की बढ़त बरकरार है.
हाफ टाइम तक भारत ने दागे दो गोल, स्पेन 2-0 से पिछड़ा
हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने दो गोल दिया है. भारत के लिए अमित रोहितदास ने 12वें मिनट पर पनेल्टी गोल किया. इसके बाद हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी. इस दौरान भारत को तीन पनेल्टी कॉर्नर मिले. वहीं स्पेन की टीम मैच में गोल करने का संघर्ष करते दिखी.
भारत ने किया दूसरा गोल, 2-0 से आगे
भारतीय टीम ने दूसरे क्वॉर्टर में दूसरा गोल दाग दिया है. भारत के लिए हार्दिक सिंह ने 26वेंमिनट में गोल किया. इसी के साथ स्पेन के खिलाफ भारत ने 2-0 की बढ़त बनाई.
भारत ने दागा पहला गोल, 1-0 से आगे
भारत और स्पेन (IND vs ESP) के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में पहला गोल दाग दिया है. भारत के लिए अमित रोहितदास ने 12वें मिनट पर पनेल्टी गोल किया. इसी के साथ भारत ने स्पेन के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए