Commonwealth Games 2022: 61 मेडल के साथ भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर समाप्त, 22 गोल्ड मिले
Commonwealth Games 2022 : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 11वें दिन भी भारत के लिए शानदार रहा. भारत ने पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल हासिल किये. भारत के 210 सदस्यीय दल ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलो में 61 पदक जीते जिनमें एथलेटिक्स से लेकर रैकेट खेल, क्रिकेट से लेकर हॉकी, मुक्केबाजी से लेकर कुश्ती तक के पदक शामिल हैं.
61 पदक के साथ भारत का सफर समाप्त
भारत के 210 सदस्यीय दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलो में 61 पदक जीते जिनमें एथलेटिक्स से लेकर रैकेट खेल, क्रिकेट से लेकर हॉकी, मुक्केबाजी से लेकर कुश्ती तक के पदक शामिल हैं.
टेबल टेनिस में जी साथियान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में कुल 58 पदक
टेबल टेनिस के पुरुष एकल में भारत के जी साथियान ने कांस्य पदक जीत लिया है. कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-3 से हराया. पहला गेम साथियान ने 11-9 से जीता, उसके बाद दूसरा 11-3 और तीसरा 11-5 से जीता. लेकिन चौथा 8-11 से गंवा दिया. फिर पांचवां 9-11 और छठा 10-12 से गंवाया. लेकिन 7वें गेम में शानदार वापसी की और मुकाबला 11-9 से जीत लिया.
लक्ष्य सेन ने भारत को दिलाया 20वां गोल्ड, मलेशियाई खिलाड़ी को हराया
विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन ने मलेशिया के त्जे योंग को पुरुषों के फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. फाइनल में लक्ष्य ने त्जे योंग को 19-21, 21-9 और 21-16 से हराया. लक्ष्य सेन के गोल्ड के साथ ही भारत के खाते में 20 स्वर्ण के साथ कुल 57 पदक हो चुके हैं.
लक्ष्य सेन ने दूसरे सेट में त्जे योंग को 21-9 से हराया, स्कोर 1-1
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने दूसरे सेट में मलेशिया के त्जे योंग 21-9 से हराकर स्कोर को बराकर कर लिया है. दूसरे सेट में सेन मलेशियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाकर रखा और शानदार जीत दर्ज की.
लक्ष्य सेन ने पहला सेट गंवाया, फाइनल में त्जे योंग 1-0 से आगे
विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज लक्ष्य पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में अपना पहला सेट गंवा दिया है. मलेशिया के त्जे योंग ने सेन को पहले सेट में 21-19 से हराया.
राष्ट्रपति ने पीवी सिंधु को गोल्ड जीतने पर दी बधाई, कहा- आपने देश का दिल जीता
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर देश की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को ट्वीट कर बधाई दी. राष्ट्रपति ने लिखा, पी वी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर देश का दिल जीत लिया है. आपने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए कोर्ट पर जादू किया. आपकी शानदार जीत ने हमारे तिरंगे को ऊंचा कर दिया है और बर्मिंघम में हमारा राष्ट्रगान गूंज रहा है. हार्दिक बधाई!
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए