Kolkata News: सौरभ गांगुली का मोबाइल फोन गुम, ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का एक मोबाइल फोन खो हो जाने की खबर सामने आयी है. यह फोन उनके बेहला स्थित आवास में नहीं मिल रहा है. फोन में अहम निजी जानकारी होने की बात कही गयी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का एक मोबाइल फोन खो हो जाने की खबर सामने आयी है. यह फोन उनके बेहला स्थित आवास में नहीं मिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, मोबाइल फोन खोने के बाद ठाकुरपुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत में बताया गया है कि गत 19 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे से वीरेन राय रोड स्थित मकान से सौरभ गांगुली के मोबाइल फोन का पता नहीं चल रहा है. फोन में अहम निजी जानकारी होने की बात कही गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
https://www.youtube.com/watch?v=PQvcUB0dv7Y
इंटाली : आगजनी में तीन कार व आठ बाइकें खाक
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के इंटाली थाना क्षेत्र के राधानाथ चौधरी लेन स्थित 16 मंजिली एक आवासीय इमारत के निचले तल स्थित पार्किंग जोन में भयावह आग लग गयी. घटना शुक्रवार की देर रात की है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के दो इंजन मौके पर लाये गये. स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंची और इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. काफी मशक्कत के बाद शनिवार को तड़के आग नियंत्रित कर ली गयी. अग्निकांड में तीन निजी कार व आठ बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. हादसे में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है.
वाटगंज : सड़क हादसे में अधेड़ की गयी जान
वाटगंज थाना क्षेत्र के सीजीआर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. घटना शनिवार को अपराह्न करीब 12.50 बजे की है. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शमीम (48) और रियाजुद्दीन खान (52) मोटरसाइकिल से सीजीआर से गुजर रहे थे, तभी एक मालवाहक वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. हादसे के बाद दोनों को एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शमीम की मौत हो गयी. दोनों भूकैलाश रोड के निवासी थे.
जोका में 11वें तले से गिरी युवती, गयी जान
ठाकुरपुकुर थाना अंतर्गत जोका इलाके के डायमंड हार्बर रोड स्थित बहुमंजिली इमारत के 11 तल्ले की बालकनी से गिरी एक युवती की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 5.25 बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. युवती को विद्यासागर स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि युवती ने इमारत से छलांग लगायी थी. हालांकि इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि युवती दुर्घटनावश इमारत से गिरी या उसने आत्महत्या की या फिर घटना के पीछे कोई और कारण है. पुलिस ने मृतका के परिचय का खुलासा नहीं किया है. वह उसी इमारत में रहती थी. मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
Also Read: पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, मेडिकल बोर्ड गठित
फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव
बड़तला थाना क्षेत्र में एक वृद्ध का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. घटना शनिवार सुबह7.45 बजे बेचाराम चटर्जी लेन स्थित एक मकान की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गयी, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी. मृतक की शिनाख्त तापस मजूमदार (81) के रूप में हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




