महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले सोनू सूद, खूब मिली तारीफें, गवर्नर ने कहा- हर संभव करेंगे मदद

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Sonu Sood- फिल्मों में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों पलायन कर रहे मजदूरों और छात्रों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं. अभिनेता इन दिनों उन हजारों श्रमिकों को घर भेजने का बीड़ा उठाएं हैं, जिनके पास कोई साधन या पैसे नहीं है. सोनू के इस कदम से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है. अब एक्टर ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari ) से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान सोनू ने राज्यपाल को उनके द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताया.

विज्ञापन

फिल्मों में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों पलायन कर रहे मजदूरों और छात्रों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं. अभिनेता इन दिनों उन हजारों श्रमिकों को घर भेजने का बीड़ा उठाएं हैं, जिनके पास कोई साधन या पैसे नहीं है. सोनू के इस कदम से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है. अब एक्टर ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari ) से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान सोनू ने राज्यपाल को उनके द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताया.

Also Read: ट्विटर पर यूजर ने सोनू सूद को बताया ‘अगला रजनीकांत’, एक्टर का जवाब आपका दिल जीत लेगा

दरअसल, सोनू सूद ने शनिवार को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने और उन्हें खाना मुहैया कराने के लिए सोनू सूद की सराहना की और उनकी पूरी मदद करने का वादा भी किया.

महाराष्ट्र के गवर्नर के ट्विटर अकाउंट पर इस मुलाकात की तसवीरें शेयर की गई हैं. तसवीरें शेयर करने के साथ लिखा है, ‘फिल्म स्टार सोनू सूद ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में मुलाकात की है. सोनू सूद ने राज्यपाल को प्रवासियों को घर भेजने और खाना खिलाने के बारे में जानकारी दी है. गवर्नर कोश्यारी जी ने सोनू सूद के अच्छे काम की तारीफ की है और उन्हें पूरा सपोर्ट करने का आश्वासन दिया है.’

हाल ही में सोनू ने केरल से 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट कराया. ओडिशा की ये 177 लड़कियां केरल में काम करती थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये सभी वहां फंस गईं. सभी लड़कियां एर्नाकुलम‌ की एक स्थानीय फैक्टरी में सिलाई और कढ़ाई-बुनाई का काम करती थीं. सूत्रों के अनुसार सोनू सूद को जब ये पता चला तो उनकी मदद के लिए तैयार हो गए. जिसके बाद उन्हें कोच्चि और भुवनेश्वर के एयरपोर्ट अधिकारियों से परमिशन मिलने के बाद एक विशेष एयरक्राफ्ट के जरिए लड़कियों को भुवनेश्वर पहुंचाया गया.

सोनू की इस मदद के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनकी तारीफ में ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘लॉकाडाउन के कारण केरल में फंसी लड़कियों को सही सलमात घर तक पहुंचाने के लिए सोनू सूद आपको धन्यवाद. इंसानियत के नाते अपके द्वारा उठाया गया कदम काबिले तारीफ है.’ इसके अलावा सोनू की इस दरियादिली पर राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने भी उनकी सराहना की थी और उनके ट्विटर के माध्यम से उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola