Sonu Nigam ने इवेंट में हुई धक्का-मुक्की पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच, बोले- कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से...

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Feb 2023 12:32 PM

विज्ञापन

सोनू निगम ने बताया कि, कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था कि एक आदमी स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे. फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा.

विज्ञापन

मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम के साथ एक हादसा हो गया. सोनू और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की हुई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस धक्का-मुक्की में उनके दोस्त और बॉडीगार्ड को चोट लग गई. हालांकि इसके बाद सिंगर ने चेंबूर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. अब इस पूरे घटना के बारे में खुद सिंगर ने बात की.

सोनू निगम ने बताया क्या हुआ था 

सोनू निगम ने एएनआई को बताया कि, कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था कि एक आदमी स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे. फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा. मैंने शिकायत दर्ज कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में सोचें. उन्होंने कहा कि, रब्बानी की आज मौत हो सकती थी अगर कुछ लोहे की छड़ें पड़ी होती. उसे इस तरह से धक्का दिया गया था. आप वीडियो में देख सकते है, मैं भी गिरने वाला था.


डीसीपी ने कही ये बात

वहीं, जोन 6 के डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने इस मामले में बताया, लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया. आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं. आरोपी का नाम स्वप्निल फटेरपेकर है. साथ ही उन्होंने बताया कि, सोनू निगम से बातचीत के अनुसार घटना जानबूझ कर नहीं लग रही थी, यह एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया था. इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्थिति को नियंत्रित किया.


स्वप्निल फटरपेकर की बहन ने कही ये बात

स्वप्निल फटेरपेकर की बहन सुप्रदा फटरपेकर ने कहा, मेरा भाई सोनू निगम के साथ एक सेल्फी क्लिक करना चाहता था, और जब वह ऐसा कर रहा था, तो उसका और सोनू निगम के अंगरक्षक के बीच विवाद हो गया. यह बस एक फैन मोमेंट था जो गलत हो गया. हमने बाद में सोनू निगम से भी माफ़ी मांगी.


Also Read: Sonu Nigam: इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम से धक्का-मुक्की, घटना का वीडियो हो रहा वायरल, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola