ePaper

Skin Care Tips: रोज करेंगी ये 5 काम तो आप दिखेंगी बला की खूबसूरत

Updated at : 08 Aug 2023 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Skin Care Tips: रोज करेंगी ये 5 काम तो 
आप दिखेंगी बला की खूबसूरत

40 के बाद महिलाओं के चेहरे की निखार कम होने लगती है. त्वचा की चमक फीकी दिखने लगती है. इतना ही नहीं चेहरे पर झुर्रियां, त्वचा का झुलना, और स्किन का रफ हो जाना जैसी समस्या महिलाओं को 40 की उम्र होने के बाद होती है.

विज्ञापन
undefined

40 के बाद महिलाओं के चेहरे की निखार कम होने लगती है. त्वचा की चमक फीकी दिखने लगती है. इतना ही नहीं चेहरे पर झुर्रियां, त्वचा का झुलना, और स्किन का रफ हो जाना जैसी समस्या महिलाओं को 40 की उम्र होने के बाद होती है. ऐसे में महिलाओं को अभी से अपनी त्वचा का खयाल रखना शुरू कर देना चाहिए, तभी आगे चलकर उन्हें इन परेशनियों को थोड़ा कम झेलना पड़ सकता है है. हम आपको ऐसे पांच कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आप अपनी त्वचा की निखार को बरकरार रख सकती हैं और 40 की उम्र में भी 16 साल की दिखेंगी.

undefined

त्वचा को जवां बनाये रखने के लिये आपके स्किन को समय-समय पर मसाज की जरूरत होती है. ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार बना रहता है. साथ ही मसाज करते रहने से स्किन के डेड सेल्स भी निकल जाते और चेहरे पर दाग-धब्बे कम दिखाई पड़ते हैं.

undefined

जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग की जरूरत होती है. उसी प्रकार त्वचा को स्वस्थ रखने के लिये फेशियल योग की जरूरत होती है. ऐसे में समय-समय पर आप अगर फेशियल योग करेंगी तो आपकी त्वचा जवां दिखने के साथ हेल्दी भी होगी.

undefined

त्वचा पर मॉइस्चराइजर का उपयोग नहीं करने से आपकी स्किन रफ हो जाती है और झुर्रियां आने लगती. इसलिये अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाना न भूलें.

undefined

फेस वॉश करने से चेहरा साफ होता है. बढ़ती उम्र के साथ आपको चेहरे पर माइल्ड फेसवॉश करना चाहिये. इसके बाद आप अपनी त्वचा पर टोनर अप्लाई कर सकती हैं.

undefined

रात में अपने स्किन का केयर करना बहुत ही जरूरी है. इसलिये आपको नाइट स्किन केयर रुटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी है. इसके लिये आप क्लिंजिंग, टोनिंग,  मॉइस्चराइजिंग, फेस ऑयल और शीट मास्क का भी उपयोग कर सकती हैं.   

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola