सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की खबरों पर इस शख्स ने पूछा ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुए एक्टर, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2023 8:12 AM

विज्ञापन

खबरें है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को सात फेरे लेने वाले है. इस बीच सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी की खबरों पर ऐसा रिएक्शन देते है, जिसे देखकर यूजर्स को यकीन हो गया है कि उनकी शादी की खबर सच है.

विज्ञापन

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इनदिनों सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 6 फरवरी को सात फेरे लेने वाले है. हालांकि शादी की खबरों पर दोनों में से किसी की तरफ से ऑफिशियल बयान कुछ नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर काफी बज है. इस बीच एक्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शादी की बात सुनकर शर्म से लाल हो जाते है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा का लेटेस्ट वीडियो

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी दोस्त और एक्ट्रेस आरती खेत्रपाल के भाई लव भंसल की शादी में शरीक हुए. वीडियो में एक्टर स्टेज पर दिख रहे है. सूट-बूट में एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे है. इस दौरन वो कहते है, दिल्ली की शादियों की बात ही अलग होती है. जिसके बाद उनके साथ स्टेज पर खड़ा शख्स कहता है, दिल्ली का लड़का जो दुनिया में सबसे ज्यादा हॉट है, उसकी भी शादी होने वाली है. इतना सुनते ही वो शरमा कर स्टेज के पीछे चले जाते है.

https://www.instagram.com/p/CnHejq_SO7A/
यूजर्स कर रहे कमेंट

वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दिल्ली का लड़का और इसकी भी होने वाली है शादी. फंस गए सिद्धार्थ मल्होत्रा. एक यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी कब होने वाली है. एक यूजर ने लिखा, कब है शादी. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे. शादी की रस्में 4 और 5 फरवरी को होंगे. खबरें है कि कपल 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है.

Also Read: Kiara Advani: शादी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने डीपनेक ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदांए, PHOTOS VIRAL

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है. ये ओटीटी पर रिलीज होगी. जबकि कियारा आडवाणी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola