Janmashtami in Mathura: मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के स्वागत में बज रहे ढोल-मंजीरा और डमरू

Updated:
विज्ञापन
Janmashtami in Mathura: मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के स्वागत में बज रहे ढोल-मंजीरा और डमरू

Mathura Krishna Janmashtami 2023: कान्हा के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं. चहुंओर जन्माष्टमी की धूम है. लल्ला के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की होड़ मची हुई है.

विज्ञापन
undefined
मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में आज जन्म लेंगे कान्हा

Krishna Janmashtami Puja in Mathura: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में 7 सितंबर दिन गुरुवार यानि आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है. आज रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा. यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में आज मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे. इस मौके पर मथुरा-वृंदावन के गली-गली में हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है. पर

undefined
श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्य आयोजन मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर पर हो रहा है. आज सुबह से ही भक्त मंदिर के गेट पर पहुंच गए है. वह अपने आराध्य देव के दर्शन करने के लिए आतूर है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में श्रद्धा भाव दिख रहा है.

undefined
वृंदावन में कान्हा के जन्मोत्सव का जश्न

कान्हा के जन्मोत्सव का जश्न मनाने के लिए ब्रजवासी ही नहीं, पूरा देश उत्साहित है. इस मौके पर वृंदावन की छटा देखने लायक है. वृंदावन में मंदिर झिलमिल झालर की रोशनी से जगमगा रहा है. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है.

undefined
जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय

मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण-कृष्ण और सिर्फ कृष्ण ही सुनाई दे रहा है. जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं. इसी कड़ी में श्रीकृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने नगर यात्रा निकाली.

undefined
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम

मथुरा नगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं. वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में सुबह से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है. अभिषेक के दौरान मंदिर जयकारों से गुजायमान हो गए. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी है.

undefined
आज मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे

मथुरा के प्रमुख मंदिरों में आज मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे. इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है. वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा से लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी हुई है. भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्णा जपते हुए आराध्य के दर्शन को आतुर हैं.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola