Shri Ganesh Chalisa: बुधवार को करें गणेश चालीसा का पाठ, गणपति बप्पा पूरी करेंगे हर मनोकामना

Shri Ganesh Chalisa: हर बुधवार के दिन श्री गणेश चालीसा करने से शुभफल प्राप्त होता है. यह भी मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ किया जाए तो गणेश भगवान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. गणेश चालीसा में भगवान गणेश के जन्म और उनकी शौर्य गाथा का वर्णन है.
दोहा
जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल.
विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥
जय जय जय गणपति गणराजू. मंगल भरण करण शुभ काजू॥
जय गजबदन सदन सुखदाता. विश्व विनायक बुद्घि विधाता॥
वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन. तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥
राजत मणि मुक्तन उर माला. स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥
पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं. मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥
सुन्दर पीताम्बर तन साजित. चरण पादुका मुनि मन राजित॥
धनि शिवसुवन षडानन भ्राता. गौरी ललन विश्व-विख्याता॥
ऋद्घि-सिद्घि तव चंवर सुधारे. मूषक वाहन सोहत द्घारे॥
कहौ जन्म शुभ-कथा तुम्हारी. अति शुचि पावन मंगलकारी॥
एक समय गिरिराज कुमारी. पुत्र हेतु तप कीन्हो भारी॥
भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा. तब पहुंच्यो तुम धरि द्घिज रुपा॥
अतिथि जानि कै गौरि सुखारी. बहुविधि सेवा करी तुम्हारी॥
अति प्रसन्न है तुम वर दीन्हा. मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥
मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला. बिना गर्भ धारण, यहि काला॥
गणनायक, गुण ज्ञान निधाना. पूजित प्रथम, रुप भगवाना॥
अस कहि अन्तर्धान रुप है. पलना पर बालक स्वरुप है॥
बनि शिशु, रुदन जबहिं तुम ठाना. लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥
सकल मगन, सुखमंगल गावहिं. नभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं॥
शम्भु, उमा, बहु दान लुटावहिं. सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं॥
लखि अति आनन्द मंगल साजा. देखन भी आये शनि राजा॥
निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं. बालक, देखन चाहत नाहीं॥
गिरिजा कछु मन भेद बढ़ायो. उत्सव मोर, न शनि तुहि भायो॥
कहन लगे शनि, मन सकुचाई. का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई॥
नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ. शनि सों बालक देखन कहाऊ॥
पडतहिं, शनि दृग कोण प्रकाशा. बालक सिर उड़ि गयो अकाशा॥
गिरिजा गिरीं विकल हुए धरणी. सो दुख दशा गयो नहीं वरणी॥
हाहाकार मच्यो कैलाशा. शनि कीन्हो लखि सुत को नाशा॥
तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो. काटि चक्र सो गज शिर लाये॥
बालक के धड़ ऊपर धारयो. प्राण, मंत्र पढ़ि शंकर डारयो॥
नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे. प्रथम पूज्य बुद्घि निधि, वन दीन्हे॥
बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा. पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा॥
चले षडानन, भरमि भुलाई. रचे बैठ तुम बुद्घि उपाई॥
धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे. नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥
चरण मातु-पितु के धर लीन्हें. तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥
तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई. शेष सहसमुख सके न गाई॥
मैं मतिहीन मलीन दुखारी. करहुं कौन विधि विनय तुम्हारी॥
भजत रामसुन्दर प्रभुदासा. जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा॥
अब प्रभु दया दीन पर कीजै. अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै॥
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










