ePaper

बरेलीः सावन में सजे शिव मंदिर, 7 जुलाई से रूट डायवर्जन, जानें इस बार 59 दिन का श्रावण मास क्यों

Updated at : 04 Jul 2023 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
बरेलीः सावन में सजे शिव मंदिर, 7 जुलाई से रूट डायवर्जन, जानें इस बार 59 दिन का श्रावण मास क्यों

आज से सावन का महीना शुरू हो गया है. इस अवसर पर बरेली में पहला रूट डायवर्जन 7 जुलाई से लागू हो जाएगा. कावड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले,और लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे जाएंगे.

विज्ञापन

बरेली : सावन (श्रावण मास) के महीने का मंगलवार यानी 4 जुलाई से आगाज हो गया है. जिसके चलते शहर से लेकर देहात तक के शिव मंदिरों को सजाया गया है. आज सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की. इस बार सावन का महीना 59 दिन का होगा. क्योंकि 19 वर्षो के बाद दो श्रावण का महासयोंग बना है. हर तीन साल बाद 16 दिनों में एक बार एक अतिरिक्त माह आता है, जिसे अधिकमास, मलमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है. वर्ष 2023 में अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा.

धार्मिक गुरुओं ने बताया कि जब हिरण्यकश्यप ने वर्दान मांगा था कि मेरी मृत्यु 12 महीनों में कभी ना हो, तब भगवान ने 13 वां महीना पुरुषोत्तम बनाया था. ऐसा माना जाता है कि अधिक मास के दौरान जप और ध्यान के साथ किया गया दान नियमित दिनों में भगवान की पूजा करने से दस गुना अधिक फल देता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अधिक मास की पूर्णिमा पर स्नान, दान-पुण्य करने पर व्यक्ति को कई गुना लाभ प्राप्त होता है. अधिक मास में कोई भी पवित्र कार्य करना अशुभ माना जाता है. मलमास के दौरान नामकरण, गृहप्रवेश, यज्ञोपवीत नहीं करनी चाहिए. इसी के साथ तपस्या करने के लिए अधिक मास का बहुत महत्व है.

बरेली में कछला-हरिद्वार घाट से आता है जल

सावन शुरू होते ही बरेली का प्रशासन, और पुलिस अलर्ट हो गया है.बरेली में 25 फीसद शिवभक्त हरिद्वार, और 75 से 80 फीसद बदायूं के कछला गंगा घाट से जल लेकर शहर के शिव मंदिरों में आते हैं.शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक किया जाता है.मगर, इस बार कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस काफी अलर्ट मोड पर है.इसके लिए बॉडी वार्न कैमरों का भी इस्तमाल किया जा रहा है.

सोमवार शाम तक रूट डायवर्जन

सावन में हर शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा.क्योंकि, कांवड़ियों का जल लेने जाना, और वापसी में आना इन्हीं तीन दिन में होता है.गढ़मुक्तेश्वर घाट, और हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़िए रामपुर, मिलक, मीरगंज, सीबीगंज से होकर शहर में आते हैं, जबकि, कछला घाट से आने वाले कावड़िए बदायूं, देवचरा, रामगंगा पुल से होकर चौपला होकर शहर में प्रवेश करते हैं.

जानें रूट डायवर्जन प्लान

पहला रूट डायवर्जन 7 जुलाई से लागू हो जाएगा.कावड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले,और लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे जाएंगे.दिल्ली जाने वाले वाहन रामपुर, मिलक,शाहाबाद, बिलारी बबराला, नरौरा बुलंदशहर से दिल्ली जाएंगे, जबकि इसी रास्ते से दिल्ली वाया बरेली – लखनऊ को लौटेंगे. बरेली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे जाएंगे. नैनीताल, और पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस चौराहा फरीदपुर बाईपास से आगे जाएंगे. बरेली से आगरा जाने वाले भारी वाहन इस तरह से बड़ा बाईपास मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर नरोरा, अलीगढ़ होकर आएंगे, और इसी तरह से लौटेंगे.रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे से बरेली बाईपास से फरीदपुर बाईपास के माध्यम से अपनी मंजिल को जाएंगे. परसाखेड़ा क्षेत्र के भारी वाहन बड़े बाईपास से निकलेंगे.

पहला सोमवार 10 जुलाई को

सावन महीने का पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा, तो वहीं 15 और 16 जुलाई को महाशिवरात्रि है. दूसरा सोमवार 17,तीसरा सोमवार 24, और चौथा सोमवार 31 जुलाई को होगा. पांचवा सोमवार 7 अगस्त, छठा 14 अगस्त, 7 वा 21 अगस्त और आठवां सोमवार 28 जुलाई को पड़ेगा.

शहर में नो एंट्री

शहर के सभी ट्रांसपोर्टर को ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन संचालन का निर्देश दिए गया है.यह सभी अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से करेंगे.शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. इसको लेकर सभी ट्रांसपोर्टर को पत्र भेजा जाएगा.

छोटे वाहनों को रूट डायवर्जन में छूट

सावन में कावड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की बस और छोटे वाहन रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक, और शिवरात्रि को रूट डायवर्ट किया जाएगा, जबकि बड़े वाहनों का डायवर्जन हर शुक्रवार शाम से हो जाएगा.रोडवेज बस पुराने बस अड्डे से अयूब खान चौराहा, चौकी चौराहा बियाबानी कोठी से मालियों की पुलिया सेटेलाइट होकर सेटेलाइट से दिल्ली जाएंगी.इसी तरह से लौटेंगी.लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बस सेटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर,फरीदपुर होते हुए जाएंगी. बरेली आगरा की ओर जाने वाली बसों को मिलक, रामपुर, शाहबाद, बबराला अलीगढ़ से गुजारा जाएगा. इसी तरह बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बस और हल्के वाहन लाल फाटक रामगंगा, गैनी, अलीगंज आंवला, कुंवरगांव से गुजारी जाएंगी.

भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री

रूट डायवर्जन के दौरान शहर में सेटेलाइट बस अड्डा, पीलीभीत रोड, और शाहजहांपुर की ओर से भारी वाहन ट्रक आदि शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. बरेली से बीसलपुर की ओर जाने वाली सभी वाहन रोहिलखंड चौकी तक आयेंगे और जाएंगे. कोई भी भारी वाहन शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा.चौकी चौराहा से कोई भी रोडवेज बस चौपला चौराहा से सिटी स्टेशन की तरफ नहीं आएगी. सभी सेटेलाइट से शहर की तरफ प्रतिबंधित किया गया है. मिनी बाईपास से रामपुर मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन भी शहर में प्रवेश नहीं करेंगे. झुमका तिराहा से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहन बड़ा बाईपास गुजारे जाएंगे. इसके लिए सीबीगंज थाना पुलिस को लगाया जाएगा.

Also Read: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
हाइवे पर खड़े नहीं होंगे ट्रक

सावन के दौरान मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, इज्जत नगर, देवरनिया, और नवाबगंज थाना पुलिस को ट्रक हाईवे के चौराहों पर पार्क न होने का जिम्मा दिया गया है. जिससे हल्के वाहनों को आवागमन के दिक्कत न हो.फरीदपुर से कोई वाहन बुखारा मोड़ नहीं जाने दिया जाएगा. इसके लिए फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक को जिम्मा दिया गया है.

रिपोर्ट मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola