Live Updates

Shardiya Navratri 2023 Day 1: शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, जानें कैसे करें पूजा

Updated:
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023 day 1 maa shailputri puja LIVE Updates: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई जो 24 अक्टूबर को समाप्त होगी. शारदीय नवरात्रि त्योहार मनाने के लिए यहां पढ़ें संपूर्ण जानकारी

विज्ञापन

 Shardiya Navratri 2023 Day 1: मंत्र : ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः

मंत्र : ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

प्रार्थना

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 Shardiya Navratri 2023 Day 1 Live : घटस्थापना मंत्र

Shardiya Navratri 2023 Day 1: शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, जानें  कैसे करें पूजा

घटस्थापना मंत्र कलशस्य मुखे विष्णु: कण्ठे रुद्र: समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्य मातृगणा: स्मृता:

 Shardiya Navratri 2023 Day 1 Live : जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023 Day 1: शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, जानें  कैसे करें पूजा

प्रतिपदा तिथि के दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में ही करना चाहिए. आज अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:38 मिनट से दोपहर 12:23 मिनट तक है. इस मुहूर्त में घट स्थापना करें. साथ ही इसी मुहूर्त में आप मां शैलपुत्री की पूजा भी कर सकते हैं.

Shardiya Navratri तिथि

16 को द्वितीया

17 को तृतीया

18 को चतुर्थी

19 को पंचमी

20 को षष्ठी

21 को महासप्तमी

22 को महाअष्टमी

23 को महानवमी

24 को विजयादशमी है

15 को शैलपुत्री

16 को ब्रह्मचारिणी

17 को चंद्रघंटा

18 को कुष्मांडा

19 को स्कंदमाता

20 को कात्यायनी

21 कालरात्रि

22 को महागौरी

23 को मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी

 Shardiya Navratri 2023 Day 1 Live : घटस्थापना मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 14 अक्टूबर 2023 – रात्रि 11:24 बजे तक

प्रतोपदा तिथि समाप्त 16 अक्टूबर 2023 – 12:32 पूर्वाह्न

चित्रा नक्षत्र आरंभ 14 अक्टूबर 2023 – 04:24 अपराह्न

विहित नक्षत्र समाप्त 15 अक्टूबर 2023 – 06:13 अपराह्न

वैधृति योग प्रारम्भ 14 अक्टूबर 2023 – प्रातः 10:25 बजे

वैधृति योग समाप्त 15 अक्टूबर 2023 – प्रातः 10:25 बजे

घटस्थापना मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 – 05:41 पूर्वाह्न

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 – सुबह 11:09 बजे से 11:56 बजे तक

 Shardiya Navratri 2023 Day 1 Live : कैसे करें  मां शैलपुत्री पूजा विधि

कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री को धूप, दीप दिखाकर अक्षत, सफेद फूल, सिंदूर, फल अर्पित करें

शैलपुत्री मां के मंत्र का उच्चारण करें और कथा पढ़ें. भोग में आप जो भी दूध, घी से बनी चीजें लाएं हैं वो चढ़ाएं.

फिर हाथ जोड़कर माता की आरती उतारें.

आखिर में अनजाने में हुई गलतियों की माफी मांगे और हमेशा आशीर्वाद बनाए रखने की माता रानी से प्रार्थना करें.

 Shardiya Navratri 2023 Day 1 Live :कैसे करें कलश स्थापना, जानें विधि और नियम

पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें.

फिर मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल से शुद्ध करें

इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें. मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें.

जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें. कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं.

कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें.

एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे की सच्चे मन से आह्वान करें

फिर दीप जलाकर कलश की पूजा करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola