Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनिदेव खोल देंगे बंद किस्मत के ताले

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Oct 2022 6:05 AM

विज्ञापन

Shaniwar ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन भगवान शनि से संबंधित पूजा करने के साथ उपाय किया जाए, तो हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है.

विज्ञापन

Shaniwar ke Upay: आज शनिवार का दिन है. इस दिन शनि देवता की पूजा की जाती है. शनि मंदिरों में भीड़ देखी जा सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. इसलिए व्यक्ति को हमेशा सह कर्म रखने के साथ ही शनिदेव की पूजा करनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन भगवान शनि से संबंधित पूजा करने के साथ उपाय किया जाए, तो हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है.

शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन बन सकता है सुखद

मान्यता है कि शनिवार के दिन खासतौर से हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल चढ़ाने से आपको जीवन में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है. ऐसा करने से आप पर हनुमान जी की कृपादृष्टि बनी रहती है और आप जीवन में चल रही सभी मुसीबतों का सामना आसानी से कर सकते हैं

आटे में शक्कर और काला तिल मिलाकर चीटियों को खिलाएं

शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आटे में शक्कर और काला तिल मिलाकर चीटियों को खिलाने से आपको धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलता है. ऐसा कर आप जीवन में चल रही आर्थिक तंगी को भी दूर कर सकते हैं. ये उपाय आपके शनि दोष को भी दूर करने में सहायक साबित हो सकता है.

गरीबों को कुछ विशेष चीजों का दान करें

यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो शनिवार के दिन गरीबों को कुछ विशेष चीजों का दान कर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं. ये विशेष चीजें हैं काले तिल, काले रंग के कंबल और उड़द की दाल. शनिवार के दिन इन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है.

रोटियां बनाकर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं

यदि आपके जीवन में बार-बार दुर्घटना हो रहे हैं तो इस दिन घर में रोटियां बनाकर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाने से आपको लाभ मिल सकता है. इस उपाय को करने से आपको धन लाभ भी हो सकता है.

सरसों का तेल में अपना चेहरा देखें

यदि आपको अपने पारिवारिक जीवन में किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो, शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठने के बाद एक कटोरी में सरसों का तेल रखकर उसमें अपना चेहरा देखें. अपना चेहरा इस तेल में देखने के बाद उसे किसी को दान कर दें.

ये थे शनिवार के दिन किये जाने वाले विशेष उपाय जिन्हें करने से आप भी अपने ऊपर आने वाले शनिदेव के हानिकारक प्रभावों से स्वयं को बचा सकते हैं. इसके साथ ही साथ आपको बता दें कि शानि की साढ़ेसाती एक ऐसी ग्रह दशा है जो किसी भी व्यक्ति के ऊपर साढ़ेसात सालों तक रहती है. इस अवधि में व्यक्ति के जीवन में शनि के हानिकारक प्रभावों से बहुत से नुकसान भी हो सकते हैं. हालाँकि उनसे बचने के लिए आप ऊपर दिए विशेष उपायों को आजमाकर निजात पा सकते हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि यदि व्यक्ति की कुंडली में शनि का प्रभाव सकारात्मक हो तो, ऐसी स्थिति में व्यक्ति के लिए शनि के साढ़ेसाती की अवधि शुभ फलदायी भी हो सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola