Shanaya Kapoor: कौन है करण कोठारी जिसपर आया संजय कपूर की बेटी शनाया का दिल, जानिए कौन है ये शख्स

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी खूबसूरत तसवीरों को लेकर चर्चा में रहती है. शनाया के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. इस बीच वो पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है.
Shanaya Kapoor Dating: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर पॉपुलर स्टारकिड है. शनाया ने फिल्मों में एंट्री नहीं ली है, लेकिन उन्हें हर कोई जानता है. अक्सर वो अनन्या पांडे, सुहाना खान, जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते दिख जाती है. उनका ग्लैमरस अंदाज उनकी तसवीरों में साफ झलकता है. इस बीच स्टारकिड अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि वो करण कोठारी को डेट कर रही है.
शनाया कपूर इसे कर रही डेट
23 साल की शनाया कपूर सिंगल नहीं है और उनके दिल में किसी खास ने जगह बना ली है. खबरें है कि वो करण कोठारी के साथ रिलेशनशिप में है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, शनाया मुंबई के करण कोठारी के को डेट कर रही है. रिपोर्ट की मानें तो दोनों लॉस एंजिलिस यूनिवर्सिटी साथ ही गए थे. हालांकि दोनों कब से साथ है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
https://www.instagram.com/p/CcpkjHmNWQG/
रिपोर्ट के अनुसार, करण कोठारी को फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है और उनका लॉस एंजिलिस में एक स्टार्टअप है. शनाया ने अभी तक उनके बारे में कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया है क्योंकि वो ऐसा करने से बच रही है. कहा जा रहा है कि बॉलीवुड पार्टियों में शनाया उसे अपना पार्टनर बताकर सबसे मिलवाती है. हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने अभी तर कुछ नहीं कहा है. फिल्मों की बात करें तो शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने वाली थी. फिल्म को लेकर काफी बज था, लेकिन ये मूवी बंद हो गई. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शनाया बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ से डेब्यू करेंगी.
Also Read: Suhana Khan: स्विमसूट पहने पूल में चिल करती दिखी सुहाना खान, शनाया कपूर भी दिखी बेहद हॉट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










