शाहरुख खान की ‘पठान’ की तारीफ में कंगना रनौत ने कही जो बात, जानकर उड़ जाएंगे होश, IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टरार फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया है. पठान का क्रेज ऐसा है कि पहले दिन ही मूवी ने 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. कंगा रनौत ने भी मूवी की तारीफ की है.
शाहरुख खान (ShahRukh Khan) के फैंस ने किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए चार साल का लंबा इंतजार किया. आखिरकार 25 जनवरी को फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यूज मिल रहे है. पठान ने उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. आईएमडीबी (IMDb) पर भी मूवी को अच्छी रेटिंग मिली है. दूसरी तरफ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मूवी की तारीफ की है.
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टरार फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया है. पठान का क्रेज ऐसा है कि पहले दिन ही मूवी ने 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 6.8 की एवरेज रेटिंग मिली है. अभी तक इसे 21,314 लोगों ने वोट दिए है, हालांकि ये थोड़ा बदल भी सकता है. फिल्म को 49.3% लोगों ने 10 रेटिंग दी है, जबकि 5.6% लोगों ने 9 रेटिंग दी है.
शाहरुख खान की फिल्म पठान की तारीफ हर कोई कर रहा है. इस लिस्ट में कंगना रनौत का भी नाम शामिल है. एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की रैप-अप पार्टी में पठान के बारे में बात की. पंगा गर्ल ने कहा कि, पठान अच्छा कर रही है. ऐसी फिल्में चलनी चाहिए और मुझे लगता है कि जो हमारे हिन्दी सिनेमा वाले पीछे रह गए है. हर इंसान अपने लेवल पर कोशिश कर रहा है.
Also Read: Pathaan BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘पठान’ की दहाड़, KGF-पुष्पा को शाहरुख खान की फिल्म ने छोड़ा पीछे
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाए हुए है. शाहरुख के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती अनुमानों की मानें तो मूवी ने 52.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि ये शुरुआती आंकडे है, इसमें हल्का फेर बदल हो सकता है. पठान ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2, ‘पुष्पा: द राइज’ और केजीएफ को पीछे छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










