शाहरुख खान की फिल्म Dunki के सेट से लीक हुई तसवीरें, फैंस के साथ इस अंदाज में नजर आए किंग खान

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान इन दिनों सातवें आसमान पर है. उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अब राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी के सेट से कुछ तसवीरें लीक हुई है, जिसके शूटिंग एक्टर पुणे में कर रहे है.

विज्ञापन

शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई मूवी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और लोगों का दिल जीत लिया. शाहरुख के फैंस उन्हें चार साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर काफी खुश थे. अब इन दिनों किंग खान अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट डंकी को लेकर लाइमलाइट में है. डंकी के सेट से कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसे आपक देखनी चाहिए.

डंकी के सेट से तसवीरें हुई लीक

शाहरुख खान की इस साल दो फिल्म रिलीज होगी, जिसमें डंकी और जवान है. राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी के सेट से कुछ तसवीरें लीक हुई है, जिसके शूटिंग वो पुणे में कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वहां एक्टर ने एक गाने की शूटिंग कॉलेज में की है. इसके वीडियोज उनके फैन क्लब ने शेयर किया है. वीडियो में किंग खान अपने फैंस को ऑटोग्रॉफ देते नजर आ रहे है.


https://twitter.com/TweetsbyHarshal/status/1626911132576522240


फिल्म डंकी इसी साल होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डंकी में ‘तू ही मेरी दुआ ते रब तू मेरा’ एक सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस मूवी में उनके साथ तापसी पन्नू भी है. कुछ समय पहले शाहरुख खान ने वीडियो पोस्ट कर इसकी रिलीज डेट बताई थी. उन्होंने लिखा था, प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉज निकले. आप शूरू करो मैं समय पप पहुंच जाउंगा. असल में मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा! आखिरकार आपके साथ काम करने के लिए विनम्र और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आप सभी के लिए डंकी.

Also Read: जब शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हो गई थी भयानक लड़ाई, किंग खान ने झगड़े के पीछे की बताई पूरी सच्चाई
फिल्म जवान में होंगे विजय सेतुपति

एटली की फिल्म जवान का पोस्टर जारी कर दिया गया है. इसमें किंग खान के किसी बेंच पर बैठे दिखे थे और उनके चेहरे पर खूब सारी पट्टी बंधी हुई दिखी थी. एक्शन से भरपूर ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है. इसमें विजय सेतुपति एक नेगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola