Live Updates

shahid diwas 21 July: ममता बोलीं- पेगासस से लोगों को परेशान किया गया, हमने गंगा में तैरती लाशें देखीं

Updated:
विज्ञापन

Shahid Diwas 21 July LIVE: वर्ष 1993 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस की फायरिंग में मारे गये युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की याद में तृणमूल और कांग्रेस 21 जुलाई को अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है. भाजपा ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर शहीदों को हाइजैक करने के आरोप लगाये हैं.

विज्ञापन

पेगासस से लोगों को परेशान किया गया, हमने गंगा में तैरती लाशें देखीं

ममता बनर्जी ने शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार ने पेगासस से लोगों को परेशान किया. ऑक्सीजन से लोगों की मौतें हुईं. हमने गंगा में तैरती लाशें देखी हैं. सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया. लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की.

ममता बनर्जी – पेगासस पर खर्च कर रही सरकार, हो रही जासूसी

ममता बनर्जी ने कहा है कि पेगासस पर सरकार खर्च कर रही है. लोगों की जासूसी करायी जा रही है. पेगासस के जरिये लोगों को परेशान किया गया.

लोकतंत्र के लिए खतरा है भाजपा, ट्रेस किये जा रहे लोगों के फोन

ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तृणमूल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के लोगों ने भाजपा के लोगों और उसकी पार्टी को बाहर फेंक दिया है. भाजपा को देश में लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वे देशभर में तानाशाही कर रहे हैं. लोगों की गोपनीयता पर भी नजर रख रहे हैं. फोन ट्रेस कर रहे हैं.

संघीय ढांचे को केंद्र ने किया जमींदोज

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर संघीय ढांचे को जमींदोज करने का आरोप लगाया. कहा कि वे धनबल और बाहुबल से न्यायपालिका, चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर काबू कर चुके हैं. वे लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं और उन्हें सरकार से बाहर करना पड़ेगा.

ममता बोलीं- बड़ी-बड़ी बातें करती है केंद्र सरकार, काम नहीं करती

पेगासास मामले का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों की रसोई गैस की कीमत बढ़ती जा रही है, लेकिन केंद्र की सरकार नेताओं और पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड करवा रही है. भाजपा के लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी तौर पर कोई काम नहीं करते.

केंद्र पर बरसीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि बंगाल चुनाव में उन्हें हराने के लिए मनी, मसल और इन्वेस्टिगेशन एजेंसीज का इस्तेमाल किया गया. पूरी केंद्र सरकार उनके खिलाफ उतर गयी थी, लेकिन बंगाल की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार उन्हें जिताया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola