कोडरमा के तिलैया में शराब के बकाये पैसे का भुगतान नहीं करने पर पेड़ में बांधकर दी सजा, दम घुटने से हुई मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jul 2021 6:52 PM

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (कोडरमा) : कोडरमा जिला अंतर्गत तिलैया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है. नरेश को घटना से कुछ देर पहले अवैध शराब विक्रेता ने बकाया 1200 रुपये नहीं देने पर पेड़ से बांध दिया था.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (कोडरमा) : कोडरमा जिला अंतर्गत तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 28 मंडुआटांड में शुक्रवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नरेश यादव (46 वर्ष) पिता स्वर्गीय दोदी यादव के रूप में हुई है. नरेश को घटना से कुछ देर पहले अवैध शराब विक्रेता ने बकाया 1200 रुपये नहीं देने पर पेड़ से बांध दिया था. आशंका है कि रस्सी से पेड़ में बांध दिये जाने से नरेश का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बहन संगीता देवी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनके घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने चले गये थे. इस दौरान उनका भाई नरेश यादव घर के समीप विनोद यादव के यहां शराब पीने के लिए चला गया. शराब पीने के बाद अवैध शराब विक्रेता के द्वारा उनके भाई से बकाया 12 सौ रुपये की मांग की गयी.

मृतक की बहन ने बताया कि बकाया रुपये नहीं देने पर शराब विक्रेता व अन्य ने उनके भाई को शराब बिक्री स्थल के समीप स्थित एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया. इसके कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गयी. नरेश की मौत होने के बाद शराब विक्रेता विनोद यादव फरार हो गया.

Also Read: दहेज लोभियों ने कोडरमा में एक और विवाहिता की ली जान, हत्या कर शव को घर में रख फरार हुए ससुराल वाले

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआई ऋषिकेश कुमार व शशिकांत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की दो विवाहित बेटियां व एक 18 वर्ष का बेटा है. घटना के वक्त मृतक का बेटा घर से बाहर था, जिसे घटना की सूचना दे दी गयी है.

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शराब का बकाया पैसा नहीं दिये जाने पर पेड़ से बांधने व इसके बाद मौत होने की बात सामने आयी है. जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola