Entertainment News: सुनील शेट्टी ने सत्यप्रेम की कथा को बताया ब्लॉकबस्टर, 72 Hoorain को लेकर आया बड़ा अपडेट
Entertainment News: ‘सत्यप्रेम की कथा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बॉलीवुड में रोमांस और रोमांटिक फिल्मों को वापस लाने का वादा करती है. एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा गया. सत्यप्रेम की कथा ओपनिंग डे पर 7-8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक, सिद्धार्थ रांदेरिया, राजपाल यादव और गजराज राव मुख्य भूमिका में शामिल हैं.
72 Hoorain को लेकर आया बड़ा अपडेट
संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कहा, भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि “बहत्तर हुरैन (72 हुरैन)” नामक एक फिल्म और उसके ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने प्रमाणन देने से इनकार कर दिया है. रिपोर्टों के विपरीत, सीबीएफसी का कहना है कि फिल्म को ‘ए’ प्रमाणन दिया गया था. अब, ट्रेलर तय प्रक्रिया के तहत है.आवेदक को सूचना के तहत अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था और उसके प्राप्त होने पर, संशोधनों के अधीन प्रमाणन प्रदान किया गया था. संशोधनों के बारे में सूचित करने वाला एक कारण बताओ नोटिस 27-6-2023 को आवेदक/फिल्म निर्माता को जारी किया गया था और यह आवेदक की प्रतिक्रिया/अनुपालन के लिए लंबित है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए