12GB रैम और 50MP कैमरा वाला Redmi का फोन 10 हजार से भी कम में खरीदने का मौका

Updated:
विज्ञापन
12GB रैम और 50MP कैमरा वाला Redmi का फोन 10 हजार से भी कम में खरीदने का मौका

Redmi के इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है. इसके तहत पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर आप इस फोन की कीमत पर 9,450 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसे में अगर आपका फोन अच्छी कंडीशन में है और मॉडल ठीकठाक है, तो रेडमी का यह नया ब्रांड न्यू फोन सस्ते में आपका हो सकता है.

विज्ञापन

Sasta Smartphone: कम बजट में अगर आप कोई ऐसा फोन तलाश रहे हैं, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा मिले, तो यह खबर आपके लिए है. Redmi 12 4G फोन को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका है. Redmi 12 4G फोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Flipkart से सस्ते में खरीद सकते हैं.

undefined

Redmi 12 4G फोन में 12GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलता है. इसके साथ ही, इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी दिये जा रहे हैं. इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है. Redmi 12 4G फोन पर आकर्षक डील्स मिल रही हैं.

undefined
Also Read: 108MP कैमरा, 128GB स्टोरेज और iPhone 15 Pro जैसी लुक वाला स्मार्टफोन मिल रहा 10 हजार में

Redmi 12 4G फोन पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है. बात करें कीमत की, तो इसका 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में आयेगा. फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 9,999 में लिस्ट किया गया है.

undefined

रेडमी के इस बजट हैंडसेट पर मिलनेवाले ऑफर्स की बात करें, तो इस फोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. Flipkart Axis Bank कार्ड से खरीदारी करने पर आप इस फोन पर 5% का डिस्काउंट पा सकते हैं.

undefined
Also Read: Realme 11X 5G: उम्मीद से कम दाम में आया रियलमी का नया हैंडसेट, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे आप

Redmi 12 4G एक्सचेंज ऑफर भी है. इसके तहत पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर आप इस फोन की कीमत पर 9,450 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसे में अगर आपका फोन अच्छी कंडीशन में है और मॉडल ठीकठाक है, तो रेडमी का यह नया ब्रांड न्यू फोन सस्ते में आपका हो सकता है.

undefined

Redmi 12 4G के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.79 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,460 पिक्सल) डिस्प्ले है. यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G88 प्रॉसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है.

undefined

Redmi 12 4G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

undefined
Also Read: 50MP कैमरा और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 60X 5G, पाएं कीमत और स्पेक्स की जानकारी
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola