सोनाली गुहा के बाद अब सरला मुर्मू ने भी ममता से मांगी माफी, तृणमूल में लौटेंगी

सोनाली गुहा के बाद सरला मुर्मू भी तृणमूल में लौटना चाहती हैं. उन्होंने ममता से माफी भी मांग ली है.
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी रहीं सोनाली गुहा के बाद अब सरला मुर्मू ने भी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो से माफी मांगी है. सोनाली की तरह सरला ने भी कहा है कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौटना चाहती हैं.
सरला मुर्मू ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी, क्योंकि कथित तौर पर उन्हें पार्टी ने जहां से टिकट दिया था, वह उससे खुश नहीं थीं. अब उन्होंने तृणमूल में लौटने की इच्छा जाहिर की है.
भाजपा में शामिल होने को अपनी गलती बताते हुए सरला मुर्मू ने कहा कि वह चाहती हैं कि ममता बनर्जी उन्हें माफ कर दें. सरला मुर्मू ने मलदा में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि यदि वह मुझे स्वीकार कर लेती हैं, तो मैं उनके साथ रहूंगी और पार्टी के लिए खूब मेहनत करूंगी.
सरला मुर्मू को मालदा जिला के हबीबपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वह मालदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहतीं थीं. इसलिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और मालदा से चुनाव लड़ीं. हालांकि, यहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.
अब सरला मुर्मू ने कहा है कि मुझसे गलती हुई है और मैं चाहती हूं कि दीदी मुझे माफ कर दें. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने शनिवार को ममता बनर्जी को भावुक पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने के लिए माफी मांगी थी.
Also Read: एनडीआरएफ प्रमुख ने राज्यों से कहा, सबसे खराब स्थिति से निबटने की तैयारी करें
सोनाली गुहा ने कहा था कि यदि ममता बनर्जी उन्हें माफ नहीं करेंगी और अपनी आंचल की छांव नहीं देंगी, तो वह जीवित नहीं रह पायेंगी. सोनाली गुहा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की बेहद करीबी नेताओं में गिनी जातीं थीं.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




