संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक सरायकेला पहुंचकर छऊ नृत्य को लेकर क्या बोले ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2023 5:25 PM
छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक जब सम्मानित होकर सरायकेला पहुंचे, तो इनका भव्य स्वागत किया गया. 23 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ब्रजेंद्र पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया था.
सरायकेला-खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित होकर शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया. सरायकेला के गैराज चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक के स्वागत में जम कर आतिशबाजी की गयी. छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक ने साथी कलाकारों के साथ साथ सरायकेला के लोगों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य के लिए आजीवन समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे. आपको बता दें कि 23 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया था.
छऊ के उत्थान के लिए करते रहेंगे कार्य
छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक जब सम्मानित होकर सरायकेला पहुंचे, तो इनका भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि कलाकारों को छऊ नृत्य सिखाने के साथ-साथ इसके उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज पटनायक, जलेश कबि, बद्री दारोघा, राजकुमार सिंह, सुमीत चौधरी, राजीव महापात्र, राजा सिंहदेव, पिंटू पटनायक, सत्यम गुप्ता, राजेश सिंहदेव, दाशरथी परीक्षा, सूर्या देवी, सोहन सिंह, उत्तम कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
Also Read: झारखंड कैबिनेट की 27 फरवरी को होनेवाली बैठक स्थगित
2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार
छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक के पुत्र किशोर पटनायक समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे. आपको बता दें कि 23 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया था.
Also Read: झारखंड : कोल इंडिया की एमसीएल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर बने रवि, पिता के सपनों को ऐसा किया साकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










