ePaper

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा, संदेशखाली पुलिस छावनी में बदली, इंटरनेट ठप, माकपा नेता हिरसात में

Updated at : 11 Feb 2024 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
sandeshkhali violence

संदेशखाली में थम नहीं रहा लोगों का गुस्सा

संदेशखाली के पूर्व विधायक और माकपा नेता को हिरासत में ले लिया गया है. शिबू हाजरा ने शिकायत की थी कि राशन घोटाला मामले में फरार शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर 7 फरवरी को हुए हंगामे और आगजनी में वह शामिल थे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रविवार (11 फरवरी) को तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप है. धारा 144 लागू है. संदेशखाली के पूर्व विधायक और माकपा नेता को हिरासत में ले लिया गया है. शिबू हाजरा ने शिकायत की थी कि बुधवार को राशन घोटाला मामले में फरार आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां तथा उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग पर 7 फरवरी को हुए हंगामे और आगजनी में वह शामिल थे. हालांकि, माकपा नेता का कहना है कि उस दिन वह पार्टी के कार्यक्रम में थे. शेख शाहजहां और उसके सहयोगी अब तक फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी की मांग पर बुधवार को संदेशखाली में जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद निषेधाज्ञा लगानी पड़ी थी.

संदेशखाली थाना क्षेत्र में 144 लागू

त्रिमोहिनी बाजार समेत पूरे संदेशखाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू है. इसमें आठ ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं. शनिवार को दुकान-बाजार बंद रहे. इलाके में सुबह से ही इंटरनेट सेवाएं भी ठप कर दी गयीं. पुलिस गश्त जारी है. पुलिस माइकिंग कर लोगों से अपील कर रही है कि वे कहीं भी भीड़ न होने दें.

शुक्रवार से संदेशखाली में मौजूद हैं सीनियर पुलिस ऑफिसर

शुक्रवार को हुए बवाल के बाद कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदेशखाली पहुंच गये. डीजीपी एससीआरबी सिद्धिनाथ गुप्ता, आइजी प्रशासन एसआर झांझरिया, डीआइजी बारासात सुमित कुमार, एसपी बशीरहाट समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी शुक्रवार रात को संदेशखाली पहुंचे. सुबह से धामाखाली से संदेशखाली जाने वाले रास्ते में पुलिस की नाका चेकिंग शुरू कर दी गयी. इलाके में सन्नाटा पसरा रहा. जगह-जगह पुलिस तैनात रही. रूट मार्च भी किया गया.

Also Read: संदेशखाली में फिर हंगामा, शेख शाहजहां व शिबू हाजरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन व हंगामा

5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी की टीम पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने पांच जनवरी को तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान इडी अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

अब भी फरार है शेख शाहजहां

उसी समय से शेख शाहजहां फरार है. उसे और उसके दो सहयोगियों जिला परिषद सदस्य व तृणमूल के अंचल अध्यक्ष उत्तम सरदार और तृणमूल नेता शिव प्रसाद हाजरा उर्फ शिबू हाजरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार से ही संदेशखाली में बवाल चल रहा है. गुरुवार और शुक्रवार को महिलाओं ने हाथों में झाड़ू, डंडा, बांस व लाठी लेकर प्रदर्शन किया. थाने के सामने भी प्रदर्शन हुआ.

Also Read: पश्चिम बंगाल : सुकांत मजूमदार ने संदेशखाली मामले में केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

शिबू हाजरा के पोल्ट्री फार्म, घर और बगीचे में लगाई आग

लोगों ने शिबू हाजरा के तीन पोल्ट्री फार्म, उसके घर और बगीचे को आग के हवाले कर दिया. संदेशखाली के जेलियाखाली इलाके में शुक्रवार को दिनभर हंगामा होता रहा. भूमि सुरक्षा समिति और आदिवासी संगठन ने भी संदेशखाली थाने के सामने प्रदर्शन किया. शाम साढ़े छह बजे प्रदर्शन खत्म हुआ था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि वे शनिवार को भी आंदोलन करेंगे.

तृणमूल के नाम पर लोगों को परेशान करता था शेख शाजहां

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख शाहजहां तृणमूल के नाम पर इलाके में लोगों पर लंबे समय से अत्याचार करता रहा है. शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों ने जमीन पर कबजा से लेकर लोगों पर कई तरह से अत्याचार किये हैं. उसके इस काम में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार सक्रिय सहयोगी रहा. गांव वालों की मांग है कि शेख शाहजहां ने उनकी जिन जमीनों पर कब्जा किया है, उन्हें वापस दिलायी जाए.

Also Read: संदेशखाली के जेलियाखाली में उत्तेजित भीड़ ने तृणमूल नेता के 3 पोल्ट्री फार्मों को फूंका,सड़कों पर उतरी महिलाएं

अब तक 14 गिरफ्तार

इधर, शनिवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बारासात के डीआइजी सुमित कुमार ने बताया कि इलाके में अशांति न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है. शुक्रवार रात से धारा 144 जारी है.

इंटरनेट कनेक्शन कर दिया गया बंद

उन्होंने कहा कि इंटरनेट कनेक्शन भी बंद कर दिया गया है, ताकि अशांति न फैले. शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने का कि शनिवार को माध्यमिक की परीक्षा थी. पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई.संदेशखाली में परीक्षार्थियों को हरसंभव मदद की गयी.

Also Read: बंगाल के मंत्री का करीबी है शेख शाहजहां, संदेशखाली में है उसका दबदबा
तृणमूल से निलंबन के बाद पुलिस ने उत्तम सरदार को किया गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में चल रहे बवाल के बीच शनिवार को आरोपी उत्तम सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया. सुबह ही पार्टी की ओर से उत्तम सरदार को उत्तर 24 परगना जिला परिषद सदस्य व तृणमूल के अंचल अध्यक्ष के पद से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया. इसकी घोषणा के कुछ घंटे बाद ही उत्तम सरदार को पुलिस ने संदेशखाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उधर, संदेशखाली में अशांति फैलाने के आरोप में एक भाजपा नेता विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola