17 हजार रुपये में क्या पैसा वसूल फोन है Galaxy M34 5G ?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Jul 2023 8:53 PM
Samsung Galaxy M34 5G की खूबियों पर बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिये गए हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 MP का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है. Galaxy M34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है. जानें सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों की डीटेल-
Samsung Galaxy M34 5G Review : सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज के तहत नया फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च किया है. Galaxy M34 5G की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है. Samsung Galaxy M34 5G की खूबियों पर बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिये गए हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है. Samsung Galaxy M34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है. आइए जानें सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों की डीटेल-
Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है. फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है. फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा. Galaxy M34 5G में 5nm प्रॉसेस पर बना Exynos 1280 प्रॉसेसर है. इस हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी.
Also Read: Galaxy S21 FE 5G: आधे दाम पर मिल रहा Samsung का धांसू स्मार्टफोन, ऑफर देखकर खुश हो जाएंगे
Samsung Galaxy M34 5G का कैमरा कैसा है?
Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरा का सेटअप है. इसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है. फोन का नो शेक मोड ब्लर फ्री वीडियो और फोटो का दावा करता है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. फोन का कैमरा Monster Shot 2.0 फीचर के साथ आता है, जो एक क्लिक में फोटो-वीडियो के 8 शॉट्स लेता है.
Galaxy M34 5G की बैटरी कितनी दमदार है?
Samsung Galaxy M34 5G में 6000mAh की बैटरी है. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह दो दिनों का बैकअप देने में सक्षम है. इसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. ध्यान रहे कि फोन में चार्जर नहीं मिलता है. Galaxy M34 5G में वॉयस फोकस फीचर मिलता है, जो ऑडियो कॉलिंग या वीडियो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड का शोर खत्म कर देता है. फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, टाईप-सी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.
Also Read: Jio Bharat के साथ रिलायंस जियो ने मारा मास्टरस्ट्रोक, Airtel की थी टैरिफ बढ़ाने की तैयारी
Samsung Galaxy M34 5G की कीमत कितनी है?
Samsung Galaxy M34 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है. यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को मिडनाइट ब्लू, वॉटरफॉल ब्लू और प्रिज्म सिल्वर कलर में अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग के स्टोर से खरीदा जा सकेगा. सैमसंग गैलेक्सी एम34 3जी स्मार्टफोन की सेल 15 जुलाई से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










