Bihar News: समस्तीपुर में अपराधियों ने मसाला व्यवसायी के कर्मी को मारी गोली, सात लाख रुपये लिए लूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2022 9:32 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर के बाजार समिति में रविवार की शाम सरेआम अपराधियों ने मसाला व्यवसायी के कर्मी को गोली मारकर 7 लाख रुपए लूट लिया है. मधुबनी का रहने वाला था मृतक.

विज्ञापन

समस्तीपुर के बाजार समिति में एक बार फिर से बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने रविवार की शाम सरेआम बाजार समिति प्रांगण में मसाला व्यवसायी के कर्मी को गोली मारकर 7 लाख रुपए लूट लिया है.

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम 

घटना को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया. जख्मी कर्मी के सीने में गोली लगी है. जिसके बाद उसे स्थानीय व्यवसायियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

बाजार समिति में दो गद्दी

जख्मी कर्मी की पहचान मघुबनी जिला के रहीमा थाना के पिरसुलिया निवासी परमेश्वर प्रसाद के पुत्र 52 वर्षीय राम बाबू साह के रूप में की गई है. घटना को लेकर जख्मी का बताना था कि वह बाजार समिति के मसाला व्यवसायी राम बाबू के यहां मुंशी का काम करता है. उसका बाजार समिति में दो-दो गद्दी है. जहां एक गद्दी पर मसाला तो दूसरे गद्दी पर मिर्च की खरीद बिक्री की जाती है.

गद्दी से रूपए लेकर जा रहा था कर्मी

रविवार शाम जब वह एक गद्दी के काउंटर से रुपये लेकर मिर्च के गद्दी के काउंटर पर जा रहा था. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और फिर बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर सीने पर गोली मारकर रुपये से भरा थैला लूट लिया.

Also Read: मुजफ्फरपुर में हाइटेंशन तार की चपेट में आया हाइवा, बालू उतारने के दौरान हुआ हादसा, जिंदा जला चालक
अपराधी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुन कर जबतक आसपास के लोग जुट पाते तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. बाद में पहुंचे स्थानीय दुकानदारों ने लहूलुहान स्थिति में जख्मी को बाइक पर बैठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उसे पीएमसीएच रेफर किए जाने के बाद लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola