OpenAI में सैम ऑल्टमैन की हो गई वापसी, फिर से बने कंपनी के CEO

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Nov 2023 8:38 AM

विज्ञापन

ChatGPT जैसा AI फैला सकता है महामारी! Sam Altman की चेतावनी से मचा हड़कंप

Sam Altman returns as OpenAI CEO new board formed latest updates - सैम ऑल्टमैन ओपनएआई में मुख्य कार्यकारी के रूप में वापसी कर रहे हैं. एआई स्टार्टअप ने इस खबर की पुष्टि कर दी है.

विज्ञापन

Sam Altman Return as OpenAI CEO : पांच दिन तक चले उठापटक के बाद ओपनएआई में सैम ऑल्टमैन की वापसी हो गई है. इसी के साथ कंपनी के बोर्ड में भी बदलाव किये जाने की भी खबर है. जी हां, सैम ऑल्टमैन ओपनएआई में मुख्य कार्यकारी के रूप में वापसी कर रहे हैं. चैटजीपीटी बनानेवाले एआई स्टार्टअप ने इस खबर की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने कहा है कि पिछले हफ्ते ऑल्टमैन को स्टार्टअप से अचानक बर्खास्त करने के बाद पांच दिनों की गहन चर्चा और बहस के बाद विश्वास का माहौल बन गया है.

OpenAI ने किया X पर पोस्ट

ChatGPT बनानेवाले स्टार्टअप OpenAI ने अपने सीईअो सैम ऑल्टमैन को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से लेटेस्ट पोस्ट के साथ सैम ऑल्टमैन की कंपनी में वापसी की खबर दी है. एक्स हैंडल पर जारी किये गए इस अपडेट में कंपनी ने जानकारी दी है कि ऑल्टमैन की वापसी सीईओ के रूप में ही हुई है. OpenAI ने कहा- हम सैम ऑल्टमैन के लिए ब्रेट टेलर (चेयरमैन), लैरी समर्स और एडम डी एंजेलो के नये बोर्ड के साथ CEO के रूप में वापसी के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं. मालूम हो कि इससे पहले ओपनएआई में उनके वापस लौटने और न लौटने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं थीं.

Also Read: ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

सैम ऑल्टमैन ने कहा- मुझे OpenAI से प्यार है

पांच दिन तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामा और बड़ी उठापटक के बाद ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन ने ओपनएआई कंपनी में वापसी की घोषणा कर दी है. सोशल मीडिया में अपने एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- मुझे ओपनएआई से प्यार है और पिछले कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया है वह इस टीम और इसके मिशन को एक साथ रखने के लिए है. जब मैंने माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का फैसला किया, तो यह स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता था. नये बोर्ड और सत्या के समर्थन के साथ, मैं ओपनएआई में लौटने और एमएसएफटी के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. वहीं ग्रेग ब्रॉकमैन ने कहा कि OpenAI में लौट रहा हूं और आज रात से कोडिंग शुरू.

सैम ऑल्टमैन ने वापसी पर सत्या नडेला ने क्या कहा?

ओपनएआई में सीईओ के रूप में सैम ऑल्टमैन की वापसी को माइक्रोसॉफ्ट सीईओ भारतवंशी सत्या नडेला ने इफेक्टिव गवर्नेंस के लिए पहला कदम बताया है. माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला ने कहा- हम OpenAI के बोर्ड में हुए बदलाव से प्रोत्साहित हैं. हमारा मानना है कि यह ज्यादा स्थिर, अच्छी जानकारीवाला और असरदार शासन-विधि के लिए पहला कदम है. सैम और ग्रेग से मैंने बात की है. हम अपनी मजबूत पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने, अपने कस्टमर्स और पार्टनर्स को नेक्स्ट जेनरेशन एआई की वैल्यू प्रोवाइड करने के लिए तत्पर हैं.

जानिए कब-क्या हुआ?

17 नवंबर : ओपनएआई के फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन को अचानक कंपनी से निकाल दिया गया. बोर्ड ने कहा कि अब उन्हें ऑल्टमैन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है. चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुराती अब अंतरिम सीईओ की भूमिका निभाएंगी. इसके बाद कंपनी के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने कंपनी को इस्तीफा सौंप दिया.
18 नवंबर : सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने के बाद ओपनएआई के कई कर्मचारियों और निवेशकों ने उन्हें वापस लाने के लिए बोर्ड पर दबाव बनाया. सब यही चाहते थे कि ऑल्टमैन की सीईओ के तौर पर वापसी हो और ओपनएआई का नया बोर्ड बनाया जाए.
19 नवंबर : ओपनएआई ने बढ़ते दबाव की वजह से ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय बुलाया. ऑल्टमैन ने ओपनएआई गेस्ट बैज पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- पहली और आखिरी बार मैंने इनमें से एक को पहना है.
20 नवंबर को मीरा मूर्ति की जगह ट्विच के पूर्व सीईओ एम्मेट शियर को अंतरिम सीईओ बना दिया गया. वहीं, सैम ने कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करेंगे. माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सैम कंपनी की नयी एडवांस एआई रिसर्च टीम लीड करेंगे. ब्रॉकमैन और कुछ अन्य कर्मचारी भी जॉइन करेंगे.
21 नवंबर को सत्या नडेला ने सीएनबीसी को एक इंटरव्यू में कहा कि सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम की ओपनएआई में वापसी को लेकर बातचीत चल रही है. जल्द ही वे किसी नतीजे पर पहुंचेंगे. और अगर बात नहीं बनती है तो माइक्रोसॉफ्ट के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola