Tiger 3 Advance Booking: पहले ही दिन सलमान खान की टाइगर 3 कमा सकती है 100 करोड़! बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Tiger 3 Day 1 Advance Booking: सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 दिवाली, 12 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी.

सलमान खान स्टारर आगामी एक्शन थ्रिलर टाइगर 3 दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 दिन पहले से खोल दी गई है और धड़ाधड़ टिकटें बिक रही है.

टाइगर 3 ने पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में 6.48 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, 9558 शो के लिए 2,27,605 से अधिक टिकट बिक चुके हैं. वहीं, 2डी फॉर्मेट में टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग से 6,03,94,665 का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म का तेलुगु 2डी का कलेक्शन करीब 4.5 लाख है.

ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा कि पीटीआई को बताया “एक फिल्म के रूप में, अग्रिम बुकिंग को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली. सुबह तक, राष्ट्रीय चेन- पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 63,000 टिकट बेचे गए. आप इसकी तुलना ‘जवान’ और ‘पठान’ से नहीं कर सकते.”

ईटाइम्स से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर कहते हैं, इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर बड़ी आतिशबाजी होने वाली है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा, सलमान और कैटरीना द्वारा अभिनीत टाइगर 3, विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में धूम मचाने जा रही है. मैं कम से कम 100 करोड़ जीबीओसी (सकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) की शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं.

टाइगर 3 के ओपनिंग को लेकर ट्रेंड एनालिस्ट बता रहे हैं कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी 30 से 45 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है. वहीं, कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगी.

निर्देशक मनीष ने फिल्म के गाने रुआन को लेकर कहा, “टाइगर और जोया इस फिल्म में बहुत अधिक व्यक्तिगत और गहन यात्रा पर हैं, और रुआन इसे आवाज देता है. जिस तरह से इसे फिल्म में चित्रित किया गया है, हम वास्तव में ऐसी मुख्य कहानी को उसी तरह रखना चाहते थे, जिस तरह से उन्हें अनुभव किया जाना चाहिए – सिनेमा में, उस क्षण में.

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी भूमिका जोया और टाइगर की भूमिका दोहराते हुए दिखेंगे. इसमें इमरान हाशमी,रेवती, रिद्धि डोगरा भी हैं.

टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो रोल करते दिखेंगे. बता दें कि सलमान खान ने भी पठान में कैमियो रोल प्ले किया था.

टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, “पठान के साथ, कबीर टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










