फिल्म के सेट पर ‘ड्रेस कोड’ के नियम को लेकर सलमान खान ने दी सफाई, बोले- महिलाएं जितनी ढकी होंगी उतना…

कुछ समय पहले पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान के फिल्म सेट पर लड़कियां लो नेकलाइन ड्रेस नहीं पहन सकती. इसपर सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ी बात कह दी है.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि महिलाओं की देह अनमोल है और वे जितनी ढंकी रहेंगी, उतनी अच्छी दिखेंगी. सलमान खान ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि यह महिलाओं के बारे में नहीं है, बल्कि पुरुषों के बारे में है, जो महिलाओं को एक खास तरह से देखते हैं. ‘‘किसी का भाई किसी की जान’’ फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री पलक तिवारी ने कुछ समय पहले कहा था कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए एक ‘ड्रेस कोड’ है.
सलमान खान ने कहा- मुझे लगता है कि महिलाओं की देह…
कार्यक्रम के प्रस्तोता ने जब सलमान खान से सवाल किया कि क्या फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ है, अभिनेता ने कहा, ‘‘जब आप एक शालीन फिल्म बनाते हैं तब हर कोई परिवार के साथ इसे देखने जाता है. मुझे लगता है कि महिलाओं की देह अनमोल है. वह जितनी ढंकी रहेगी, वे उतनी अच्छी दिखेंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह महिलाओं के बारे में नहीं है. यह पुरूषों के बारे में है, महिलाओं…आपकी पत्नी, आपकी बहन, आपकी मां को देखने के उनके तरीके के बारे है. मैं नहीं चाहता कि उन्हें अपमानित होना पड़े.’’
पलक तिवारी ने क्या कहा था?
कुछ समय पहले पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था, जब मैं अंतिम पर सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोग यह जानते हैं, सलमान सर का एक नियम था की कोई भी लड़की मेरे सेट पर, लो नेकलाइन नहीं पहनेंगी. सभी लड़कियों अच्छे से कवर्ड होनी चाहिए. बता दें कि पलक ने भाईजान की मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. मूवी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










