Salman Khan Birthday: 75 रुपये थी पहली फीस, आज करोड़ों के मालिक हैं सलमान खान, जानें उनकी नेटवर्थ
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Dec 2023 5:23 PM
Salman Khan Birthday: दबंग अंदाज, किलर स्वैग और बड़े पर्दे पर पुलिस इंस्पेक्टर बनना. भाईजान की दमदार एक्टिंग के बच्चे-बूढ़े और जवान सभी दीवाने हैं. आज सलमान खान अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस स्पेशल दिन पर जानते हैं एक्टर के बारे में कुछ मजेदार बातें...
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. दबंग, सुल्तान, मैंने प्यार किया, करण अर्जुन जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से भाईजान ने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई है. वह न केवल एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि दिल से अच्छे इंसान भी है. उन्हें हमेशा दूसरे की मदद करने के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में 35 साल के लंबे करियर के साथ आज सलमान खान दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में से एक हैं. हालांकि ये स्टार्डम पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया. तब जाकर उन्हें ये शौहरत मिली है. भाईजान के जन्मदिन आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें.
इतने करोड़ के मालिक हैं सलमान खान
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो साल 2023 में सलमान खान की अनुमानित कुल संपत्ति $350 मिलियन (2850 करोड़ रुपये) से अधिक है. बॉलीवुड के सबसे बड़े मेगास्टार में से एक सलमान खान की सालाना कमाई करीब 220 करोड़ रुपये है. उनकी नेट वर्थ का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापन के लिए ब्रांडों के साथ उनके सहयोग के साथ-साथ बिग बॉस जैसे टीवी शो के साथ उनके सहयोग से बना है. वह रियालिटी शो के लिए हर हफ्ते 25 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पहली कमाई 75 रुपये थी. उन्होंने मुंबई के ताज होटल में बैकग्राउंड डांस किया था, जिसके लिए उन्हें 75 रुपये मिले थे. वहीं मैने प्यार किया के लिए उन्हें 31 हजार फीस के तौर पर मिली थी.
https://www.instagram.com/p/C0Bqo2nSYRb/?hl=en
सलमान खान ने इस फिल्म से किया डेब्यू
अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को मुंबई में प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान के घर हुआ, जिन्होंने शोले (1975), दीवार (1975), और डॉन (1978) जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखीं. अभिनेता को पहली सफलता 1989 में बॉलीवुड हिट ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री के साथ मुख्य अभिनेता के रूप में मिली. सलमान-भाग्यश्री की जोड़ी सालों तक हर जगह छाई रही, जिसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड हिट फिल्में दीं. सलमान भारत के अलावा अरब देशों में भी काफी मशहूर हैं. शानदार अभिनय करियर के साथ-साथ, भाईजान को एक टेलीविजन एंकर के रूप में भी पसंद किया गया है. वह कलर्स चैनल पर बिग बॉस 17 को होस्ट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CwabIXSI0yi/?hl=en
सलमान खान का विवादों से रहा है गहरा नाता
इसके अलावा बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन नाम से उनकी एक चैरिटी भी है. जब सलमान खान की बात आती है, तो विवादों और उनकी ऑफ-स्क्रीन जिंदगी ने उन्हें अक्सर सुर्खियों में ला दिया है. वह कई कानूनी परेशानियों में फंसे हुए हैं. इसमें लापरवाही से गाड़ी चलाने से लेकर साल 2018 में, काले हिरण के शिकार मामले की बात आती है. वह अपनी डेटिंग को लेकर भी सुर्खियां बटौरते हैं, इसमें ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक शामिल है.
इन फिल्मों में अपनी एक्टिंग से भाईजान ने मचाया तहलका
सलमान खान ने एक अभिनेता के रूप में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म में अपनी पहली भूमिका के साथ की. हालांकि यह एक सहायक भूमिका थी, जिसके बाद उन्हें सूरज बड़जात्या की रोमांस-ड्रामा ‘मैंने प्यार किया’ में मुख्य भूमिका मिली. इसके अलावा उन्होंने ‘हम साथ-साथ हैं’, करण अर्जुन, बीवी नंबर 1, वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड, रेडी, दबंग 2, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल ही में उनकी मूवी टाइगर 3 रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










